देश

Vikram-S Prarambh Mission: देश के पहले प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S की लॉन्चिंग सफल, जानिए क्यों है यह बड़ी उपलब्धि

Vikram-S Prarambh Mission: अंतरिक्ष में आज भारत ने नए युग की शुरुआत की है. इसरो ने आज देश का पहला प्राइवेट रॉकेट विक्रम-S (Vikram-S) लॉन्च कर दिया है. इसे हैदराबाद स्थित स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) कंपनी ने बनाया है. इस रॉकेट की लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से की गई. इस मिशन को ‘प्रारंभ’ नाम दिया गया है. इसके साथ ही भारत उन चंद देशों के क्लब में शामिल हो गया है जहां निजी कंपनियां भी अपने रॉकेट लॉन्च करती हैं.

स्पेस सेंटर से शुक्रवार की सुबह 11.30 बजे अंतरिक्ष की दुनिया में नया इतिहास लिखा गया जब स्काईरूट एयरोस्पेस के रॉकेट Vikram-S ने उड़ान भरी. रॉकेट साउंड की स्पीड से पांच गुना ज्यादा स्पीड से स्पेस की ओर गया. स्काईरूट एयरोस्पेस चार साल पुरानी कंपनी है. कंपनी के सीईओ और सह-संस्थापक पवन कुमार चांदना ने एक न्यूज चैनल से बात करते हुए कहा कि यह एक टेस्ट फ्लाइट है. इसरो ने इसकी उड़ान के लिए लॉन्च विंडो तय की थी.

रॉकेट पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बना

पवन चांदना के मुताबिक, विक्रम-एस एक सब-ऑर्बिटल उड़ान भरेगा. इस सफलता के साथ ही भारत निजी स्पेस कंपनी के रॉकेट लॉन्चिंग के मामले में दुनिया के चुनिंदा देशों की श्रेणी में शामिल हो गया है. जानकारी के मुताबिक, यह रॉकेट पूरी तरह से कार्बन फाइबर से बना है.

विक्रम साराभाई की याद में रॉकेट को ‘विक्रम-एस’ नाम दिया गया

इसरो के संस्थापक डॉ. विक्रम साराभाई की याद में इस रॉकेट को ‘विक्रम-एस’ नाम दिया गया है. विक्रम सीरीज में तीन तरह के रॉकेट लॉन्च किए जाने हैं, जिन्हें छोटे साइज के सैटेलाइट ले जाने के मुताबिक विकसित किया गया है. विक्रम-1 इस सिरीज का पहला रॉकेट है. जानकारी के मुताबिक, विक्रम-एस तीन सैटेलाइट को पृथ्वी की कक्षा में स्थापित कर सकता है. इन तीन में से एक विदेशी कंपनी का सैटेलाइट है जबकि दो भारतीय कंपनियों के सैटेलाइट हैं. स्काईरूट के बयान के मुताबिक, रॉकेट की लॉन्चिंग 12-16 नवंबर के बीच होनी थी लेकिन खराब मौसम के कारण इसे 18 नवंबर को लॉन्च करने का फैसला लिया गया. स्काईरूट को भरोसा है कि अत्याधुनिक तकनीक की मदद से और बड़ी संख्या में और किफायती रॉकेट बना सकेगी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

भारतीय जेलों में 74% कैदी विचाराधीन, हजारों पांच साल से अधिक समय से बंद; सवाल- फैसले से पहले ही क्यों बीत रही जिंदगी?

देश की जेलों में बंद हर चार कैदियों में करीब तीन विचाराधीन हैं, यानी उनके…

5 minutes ago

प्रदर्शनों से दिल्ली का निकला दिवाला, कारोबार को 3000 करोड़ का नुकसान, CTI ने सरकार से की ये डिमांड

Delhi Trade Loss: दिल्ली में लगातार हो रहे धरने-प्रदर्शनों का असर अब बाजारों के कारोबार…

7 minutes ago

मुंबई से भागे, कोटा में धरे गए! टाइगर श्रॉफ की कार पर गोली चलाने वाले तीनों शूटर गिरफ्तार

Tiger Shroff Firing: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी की घटना के…

19 minutes ago

BLA ने उड़ाया PAK आर्मी का काफिला…! मेजर समेत 7 सैनिक ढेर, बलोचों से भी मार खा रहे मुनीर?

बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि 18 अक्टूबर को बलूचिस्तान के ग्वादर…

21 minutes ago

राजनाथ सिंह से लेकर अमित शाह तक… जानिए देश के नेताओं ने कैसे दी महानवमी की बधाई?

नवरात्र के नौवें दिन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं की ओर से…

1 hour ago