WhatsApp Polls Feature
WhatsApp में इस महीने कई नए फीचर्स पेश किए गए हैं. महीने की शुरुआत में लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप ने 4 फीचर्स को रोल आउट किया था, जिसमें कम्युनिटी फीचर भी शामिल है. अब कंपनी एक और धमाल फीचर Polls पेश करने जा रही है. इस फीचर्स को सभी यूजर्स के लिए पेश किया गया है. एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स इसका यूज कर सकते है. इस फीचर के जरिए व्हाट्सऐप यूजर्स एक पोल बना करके कोई भी सवाल अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल लोगों से असानी से पूछ सकते हैं. इसका यूज करना काफी आसान है. तो आइये, जानें कैसे
ऐप का यह पोल फीचर ग्रुप चैट और सिंगल चैट दोनों के लिए आप यूज कर सकते है. whatsapp polls फीचर यूजर को आंसर के लिए अधिकतम 12 ऑप्शन के साथ पोल क्रिएट करने की सुविधा दे रहा है. ग्रुप या चैट पर भेजे गए पोल में आंसर के लिए कई ऑप्शन दिए जाएंगे. नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करके आप पोल क्रिएट कर सकते हैं.
अपने डिवाइस में whatsapp ओपन करें
उसके बाद मैसेज बार पर राइट साइड में आ रहे अटैच फाइल के आइकन पर क्लिक करें
ऐसा करते ही आपके सामने कई ऑप्शन खुलेंगे उसमें से Poll पर क्लिक करें
अब आपको अपना सवाल लिखना होगा फिर नीचे आंसर के लिए ऑप्शन ऐड करें
फिर नीचे आ रहे सेंड बटन पर क्लिक करें.
आपको मैसेज बार के लेफ्ट साइड में आ रहे प्लस आइकन पर क्लिक करना होगा.
उसके बाद एंड्रॉयड फोन की तरह सवाल और ऑप्शन ऐड करना होगा
फिर राइट साइड में सबसे ऊपर आ रहे Send बटन पर क्लिक करें
इस तरह आप आसानी से पोल क्रिएट कर सकते है.
CM Yogi UP Digital Kaushal Margdarshika: योगी सरकार परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को रफ्तार…
केंद्रीय सचिवालय लाइब्रेरी के स्थानांतरण विवाद में केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल…
UP Lakhpati Didi Milk Business: योगी सरकार के ग्रामीण आजीविका मिशन से 4 लाख से…
सुप्रीम कोर्ट ने महाराष्ट्र के जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में SC-ST सीटों के…
UP Swami Vivekananda Yuva Sashaktikaran Yojana: IIM लखनऊ के अध्ययन में खुलासा- योगी सरकार द्वारा…
बिहार के साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…