देश

आई-पैक निदेशक विनेश चंदेल को मिली बड़ी राहत, तिहाड़ जेल से रिहा

Vinesh Chandel Bail: इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (आई-पैक) के निदेशक और सह-संस्थापक विनेश चंदेल को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी, जिसके बाद वे तिहाड़ जेल से रिहा होकर बाहर आ गए.

विनेश चंदेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच चल रही थी. कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत प्रदान की. उनकी रिहाई के बाद आई-पैक से जुड़े लोगों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई.

विनेश चंदेल के वकील अभिषेक ने कहा कि हमने जमानत के लिए अर्जी दी थी. 30 तारीख को इस पर बहस हुई. अदालत ने हमारे पक्ष में फैसला सुनाया. अदालत ने कुछ शर्तें भी लगाईं, जिनका हमने पूरा पालन किया.

बॉन्ड भरकर किया जमा

चंदेल के अधिवक्ता अभिषेक ने बताया,

2 लाख रुपये का बॉन्ड जमा करना था, जिसे हमने जमा कर दिया. ईडी से जांच करने के लिए कहा गया था. आज अदालत में इसकी सुनवाई हुई. जांच पूरी होने के बाद अदालत ने रिहाई के आदेश जारी कर दिए.

आई-पैक के प्रमुख चेहरे हैं विनेश चंदेल

विनेश चंदेल आई-पैक के प्रमुख चेहरे हैं. यह संस्था राजनीतिक रणनीति, चुनाव प्रबंधन और कैंपेनिंग से जुड़े काम करती है. उन पर ईजी ने मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित मामले में जांच की थी, जिसके चलते उन्हें गिरफ्तार किया गया था. पटियाला हाउस कोर्ट ने लंबी सुनवाई के बाद उन्हें जमानत दे दी. कोर्ट ने उन्हें कुछ शर्तों का पालन करने का निर्देश दिया है, जिसमें नियमित रूप से जांच अधिकारी के सामने पेश होना और बिना अनुमति के देश छोड़कर न जाना शामिल है.

चुनावी रणनीति बनाता है आई-पैक

आई-पैक कई राज्यों में विपक्षी दलों की चुनावी रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है. विनेश चंदेल की गिरफ्तारी से संगठन को काफी नुकसान पहुंचा था. उनकी रिहाई के बाद आई-पैक के कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया है.

ये भी पढ़ें- पहाड़ों का सफर अब ‘नो टेंशन’! मोदी सरकार की नई स्लोप पॉलिसी से रुकेगा भूस्खलन, बचेंगी हजारों जिंदगियां

विनेश चंदेल की रिहाई के बाद अब यह देखना होगा कि ईडी आगे इस मामले में क्या कार्रवाई करती है. फिलहाल विनेश चंदेल जमानत पर बाहर हैं और कानूनी प्रक्रिया के अनुसार आगे की लड़ाई लड़ने की तैयारी में हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

1 hour ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

5 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

5 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago