लाइफस्टाइल

Manmohan Singh Quotes: जीवन कभी भी विरोधाभासों….छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है डॉ. मनमोहन सिंह की ये बातें

Manmohan Singh Motivational Quotes: भारत के डॉ. मनमोहन सिंह के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले एक घंटे के लिए कांग्रेस कार्यालय में रखा जाएगा, जहां 8:30 से 9:30 बजे तक कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. इसके बाद उनकी अंतिम यात्रा की शुरुआत की जाएगी. अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा. मनमोहन सिंह के निधन पर केंद्र सरकार ने देशभर में सात दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. बीते 26 दिसंबर को 92 साल की उम्र में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का दिल्ली स्थित एम्स में निधन हो गया था.

देश की आर्थिक प्रगति में डॉ. मनमोहन सिंह का योगदान कभी भुला नहीं जा सकता है. उन्होंने अपनी मेहनत और आत्मविश्वास से भारत की दिशा में एक नया परिवर्तन किया. भले ही वे अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने देश के प्रति उनकी निष्ठा और विनम्रता हमेशा याद रखी जाएगी. उनका योगदान देश की राजनीति और आर्थिक क्षेत्र में अनमोल रहा है. हम उनके सरल जीवन और निस्वार्थ सेवा को सम्मानित करते हैं. मनमोहन सिंह जी के दृष्टिकोण, सोच और समर्पण को आने वाली पीढ़ियां भी संजोकर रखेंगी. उनकी दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता हमेशा लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी.

मनमोहन सिंह ने अपने कार्यों से देश को गर्व महसूस कराया और यह संदेश भी दिया कि एक व्यक्ति अपने शब्दों से नहीं, बल्कि अपने कर्मों से महान बनता है. उनके विचार हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रहेंगे. अगर आप उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाते हैं, तो सफलता की कोई भी बाधा आपको नहीं रोक सकती. आइए जानते हैं उनके कुछ महत्वपूर्ण विचार:

मनमोहन सिंह के अनमोल विचार

  • जीवन में कभी न कभी विरोधाभास रहते हैं.
  • जो लोग संपत्ति उत्पन्न करते हैं, उन्हें सर्वोत्तम सम्मान मिलना चाहिए.
  • मैं वह व्यक्ति नहीं हो सकता जो यह कहे कि कुछ बेहतर करने की गुंजाइश नहीं है.
  • नैतिक और जिम्मेदार व्यवहार को हर क्षेत्र में अपनाना चाहिए.
  • हमें स्वास्थ्य के क्षेत्र में अधिक निवेश करना चाहिए.
  • मैं पहला व्यक्ति होऊँगा जो कहे कि हम और भी बेहतर काम कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: सर्दियों में करें गुड़ का सेवन, आपका शरीर बना रहेगा स्वस्थ और ताजगी से भरपूर, जानिए क्या है इसके फायदे

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

कब जागेगा प्रशासन? उफनती नदी पार करने को मजबूर हुई गर्भवती महिला, झोली में डालकर ले गए परिजन

Dindori News: डिंडौरी में बुनियादी सुविधाओं के अभाव की बानगी देखने को मिली, जहां पुल…

6 minutes ago

न्यायपालिका पर टिप्पणी के बाद घिरे संजय राउत, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया बिना शर्त माफीनामा

अदालत के अपमान के मामले में घिरे शिवसेना सांसद संजय राउत ने सुप्रीम कोर्ट में…

16 minutes ago

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर फैसला रखा सुरक्षित

नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट ने आरोप तय करने पर सुनवाई…

31 minutes ago

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: क्या रद्द होगी पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत? जानिए सीजेआई सूर्यकांत ने कोर्ट में क्या कहा

Supreme Court: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि मजबूत शक…

33 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट नहीं, ये सीधे ‘डिजिटल डकैती’ है… सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी, आरोपियों को राहत देने से इनकार

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए होने वाली ठगी को ‘डिजिटल डकैती’ करार देते…

40 minutes ago