देश

Video: DIG के सामने रायफल नहीं लोड कर पाए दारोगा जी, हुई किरकिरी

Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक सब-इंस्पेक्टर राइफल लोड नहीं कर पा रहे हैं. इसकी वजह से यूपी की पुलिस को शर्मिदगी का सामना करना पड़ा. संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाने का ये वीडियो (Video) है, जिसमें देखा जा सकता है कि सब-इंस्पेक्टर को राइफल में गोली लोड करना और फायर करना नहीं आ रहा है.

बताया जा रहा है कि जब सब-इंस्पेक्टर राइफल लोड कर रहा था उस वक्त डीआईजी आरके भारद्वाज भी मौजूद थे और सब-इंस्पेक्टर के कौशल की जांच कर रहे थे कि वह राइफल कैसे फायर करता है. सब-इंस्पेक्टर को पता नहीं था कि राइफल को कैसे लोड करना है और कारतूस को बैरल के माध्यम से कैसे डालना हैं. इसके बाद आईजी अन्य अधिकारियों से इसके बारे में पूछते हुए और सब-इंस्पेक्टर पर हंसते हुए दिखाई देते हैं कि वह राइफल लोड करना नहीं जानते.

जो भी कमी है उसे ट्रेनिंग से पूरा करेंगे- आईजी

बस्ती रेंज के डीआईजी आर.के. भारद्वाज संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद कोतवाली में निरीक्षण करने पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि इस दौरान जो भी खामियां मिली हैं, वे कहीं न कहीं ट्रेनिंग या अभ्यास न होने का नतीजा था. जो कमी आई है, उस कमी को हम अभ्यास और ट्रेनिंग से पूरा करेंगे.

ये भी पढ़ें: VIDEO: वाह रे दारोगा जी! विजिलेंस टीम को देख मुंह में ठूस लिए रिश्वत के पैसे

वहीं, इस मुद्दे पर मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने ट्वीट कर निशाना साधा है. सपा की ऑफिशियल अकाउंट पर लिखा गया है कि योगी जी की पुलिस को बंदूक में गोली डालना भी नहीं आता! यूपी पुलिस बंदूक की नली से डाल रही गोली, चरम पर अज्ञानता। भाजपा सरकार में गरीबों और निर्दोषों का उत्पीड़न करने वाली अनुशासनहीन पुलिस के एसआई को बंदूक चलाना भी नहीं आता, शर्मनाक। ऐसे पुलिसकर्मियों से बेहतर होगी पुलिस फोर्स?

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है, जब इस तरह का वीडियो (Video) सामने आया हो. इससे पहले भी इस तरह के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

मनीला के ऐतिहासिक गुरुद्वारे में पीएम मोदी ने टेका माथा, रखी पुनर्निर्माण की आधारशिला

पीएम मोदी ने अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 100 साल से अधिक…

4 minutes ago

फिरोजाबाद में जमीन विवाद में प्रदीप यादव की हत्या का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Pradeep Yadav Murder Firozabad: उत्तर प्रदेश के एका थाना क्षेत्र में प्रदीप यादव की हत्या…

4 minutes ago

मनीला में पीएम मोदी का दूसरा दिन, क्वाड नेताओं की मीटिंग समेंत जानें कैसा है शेड्यूल?

PM Modi Philippines Visit: पीएम मोदी अपने फिलीपींस दौरे के दूसरे दिन मनीला में 23वें…

14 minutes ago

ना ठाकुर, ना ब्राह्मण… जिस पर यह समाज मेहरबान, उसी के हाथ आती है यूपी की सत्ता! CM योगी ने किसे किया याद?

Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश में पासी समाज की आबादी करीब 1.25 करोड़ बताई जाती है.…

29 minutes ago

3 हफ्ते में तीसरा तूफान! 7 राज्यों में ‘अकवान’ का अलर्ट, दिल्ली-यूपी मौसम से रहें सावधान

India Weather Update: बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'अकवान' से आंध्र, तमिलनाडु और ओडिशा में…

32 minutes ago

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर बड़ा हादसा! पुल से 100 मीटर नीचे पानी में गिरी बस, 8 लोगों की हो गई मौत

Tehri Garhwal Bus Accident: उत्तराखंड के ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर गूलर बाजार के पास यात्रियों से…

1 hour ago