खेल

हेडन ने भारत को बताया जीत का फार्मूला, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जल्दी आउट करने के सिखा दिए गुर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ओपनर मैथ्यू हेडन ने सलाह दी है कि भारत को ब्रिस्बेन के गाबा में 14 दिसंबर से शुरू हो रहे बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट में हालात चाहे जितने भी मुश्किल हों, पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए.

वर्तमान पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज अभी 1-1 से बराबर है. एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से हराकर सीरीज में वापसी की. पिछली बार जब भारत ने ब्रिस्बेन में टेस्ट खेला था, तब ऋषभ पंत की नाबाद 89 रनों की शानदार पारी की बदौलत भारत ने तीन विकेट से जीत हासिल कर 2020/21 की सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी.

हेडन ने कहा, “ब्रिस्बेन अलग किस्म का मैदान है. यह ऑस्ट्रेलिया का घरेलू मैदान है, लेकिन भारत के लिए भी यह अच्छा मैदान है, क्योंकि पिछली बार जब उन्होंने यहां खेला था, तो शानदार जीत दर्ज की थी.” उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत को अपनी बल्लेबाजी बेहतर करनी होगी.

पूरे दिन करनी होगी बल्लेबाजी

हेडन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, “भारत को समय निकालकर बल्लेबाजी करनी होगी. टेस्ट मैच में पूरे दिन बल्लेबाजी करनी चाहिए. अगर एक दिन भी नहीं खेल पाए तो यह स्वीकार्य नहीं होगा. उन्हें 350 रन के आसपास स्कोर बनाना होगा. परिस्थितियां चाहे कठिन हों, भारत को पहले बल्लेबाजी ही करनी चाहिए.”

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को कैसे करें Out

हेडन ने यह भी बताया कि भारतीय तेज गेंदबाज कैसे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को जल्दी आउट कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि गेंदबाजों को चौथे और पांचवें स्टंप के बाहर की लाइन पर गेंदबाजी करनी चाहिए. एडिलेड में भारत ट्रेविस हेड को जल्दी आउट नहीं कर सका था, जिन्होंने 140 रन बनाकर मैच का रुख बदल दिया था.


इसे भी पढ़ें-WTC 2023-25: इस तरह से विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच सकता है भारत


हेडन ने कहा, “जब भारत गेंदबाजी करे, तो उन्हें चौथे-पांचवें स्टंप की लाइन पर टिके रहना चाहिए. सबसे जरूरी बात, उन्हें गाबा की उछाल का फायदा उठाना होगा. यह ब्रिस्बेन में तेज गेंदबाजी का मुख्य हथियार है. रेड बॉल टेस्ट मैच के लिए ज्यादा अनुकूल होगी. ऑस्ट्रेलिया पिंक बॉल से ज्यादा सफल रहा है, लेकिन रेड बॉल से खेलना भारत के लिए फायदेमंद रहेगा.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago