गोरखपुर में दंगल प्रतियोगिता
Gorakhpur: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पिपरौली में 9 मार्च (गुरुवार) को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. ‘ब्लॉक केसरी’, ‘ब्लॉक कुमार’ और ‘ब्लॉक वीर अभिमन्यू’ के खिताबी मुकाबले का आगाज सुबह 11 बजे शुरू हुआ. इस दंगल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे.
अजहर उर्फ गोलू ने मिथिलेश कुमार को अंकों के आधार पर हराकर ब्लॉक केसरी का खिताब अपने नाम किया. मिथिलेश कुमार ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया. जबकि इंद्रजीत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया.
ब्लॉक कुमार’ के लिए खिताबी भिड़त आशुतोष कुमार और सत्यम पहलवान के बीच थी. इस दंगल में आशुतोष कुमार ने सत्यम को पटखनी देकर ‘ब्लॉक कुमार’ का खिताब अपने नाम किया. इस प्रतियोगिता में सत्यम पहलवान दूसरे स्थान पर और दुर्गा पहलवान तीसरे स्थान पर रहे.
इसके अलावा ‘ब्लॉक वीर अभिमन्यू’ के खिताबी मुकाबले में निहाल पहलवान का सामना वृजेश पाल से था, जहां निहाल ने वृजेश पाल को हराकर ये खिताब जीता.
दंगल प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय पहलवान शैलेश यादव ने किया. इस दंगल प्रतियोगिता में अन्तरराष्ट्रीय पहलवान अमरनाथ यादव, राष्ट्रीय पहलवान ओम प्रकाश राय, गिरधारी पहलवान, रमाशंकर पहलवान, गामा पहलवान, उपेन्द्र पहलवान, चंद्र शेखर पहलवान, रशीद पहलवान, जिला पचायत सदस्य अवधनारायण यादव और राष्ट्रीय पहलवान दंगल और आयोजक सत्यबीर यादव ने दंगल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाले पहलवानों को गदा व नकद इनाम, सिल्वर और ब्रॉन्ज विजेताओं को शील्ड और नकद इनाम देकर सम्मानित किया.
-भारत एक्सप्रेस
जंतर-मंतर पर चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी प्रदर्शन के…
Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तीनों फॉर्मेट की कप्तानी छोड़…
Axis Bank Privilege vs Neo Credit Card: Axis Bank Privilege Credit Card पर ज्वाइनिंग और…
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…