जियोथिंग्स
जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म और एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) ने बिहार में 10 लाख स्मार्ट प्रीपेड बिजली के मीटर लगाने को लेकर भागीदारी का ऐलान किया है. ये स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटर लगाने के लिए फ्रेंच इलेक्ट्रिक यूटिलिटी फर्म ईडीएफ भी सहयोग करेगी.
जियोथिंग्स स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म ने स्मार्ट मीटर को NB-IoT सक्षम बनाया है और यह 4G / LTE तकनीक तकनीक पर काम करेंगे. भारत के विद्युत मंत्रालय ने देश भर में 250 मिलियन स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य रखा है.
जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की सीईओ किरन थॉमस ने अपने मिशन के बारे में बात करते हुए कहा, “हमारा मानना है कि स्मार्ट यूटिलिटी प्लेटफॉर्म की नई तकनीक ऊर्जा के क्षेत्र में अनगिनत फायदे लेकर आएगी. इसका उद्देश्य अत्याधुनिक, प्लग एंड प्ले, स्मार्ट सॉल्युशन्स के साथ उद्यमों को सशक्त बनाना है ताकि वे स्मार्ट IoT सोल्युशन्स को तेजी से अपना सकें.”
वहीं एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड के प्रवक्ता ने कहा कि स्मार्ट मीटरिंग वह धुरी है जिसके चारों ओर भारत की ऊर्जा सुरक्षा के साथ उपभोक्ता संचालित बाजार का अगला अध्याय लिखा जाएगा. जियो के तौर पर आईओटी पार्टनर पाकर हमें बेहद खुशी है और हम इस सफलता के साथ इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि अगली पीढ़ी की कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी यानी 5जी स्मार्ट मीटरिंग शुरू होगी.
-भारत एक्सप्रेस
Pakistan Foreign Policy: इजरायल से बातचीत को गद्दारी न मानते हुए पाकिस्तानी एक्सपर्ट ने शहबाज…
SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद…
UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’…
अगर आप इस शारदीय नवरात्रि पर दिल्ली से माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए…
पटियाला हाउस कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार…
Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद…