होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- Rahul Dravid and Rohit Sharma (Twitter)
India vs Australia Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जहां थोड़े दिन पहले तक भारत का दबदबा था अब वहां कहानी कुछ और दिख रही है. तीसरे टेस्ट में मिली हार के बाद भारतीय टीम अब सीरीज में बैकफुट पर है. ये सीरीज भारतीय टीम के फ्यूचर के लिए काफी महत्वपूर्ण है. क्योंकि इस सीरीज में भारत की हार-जीत का सीधा कनेक्शन वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप से है. सीरीज में 2-1 से आगे चल रही टीम इंडिया चौथे टेस्ट में फिलहाल बैकफुट पर नजर आ रही है. यहां से टीम इंडिया की जीत नामुमकिन लग रही है. हालांकि मैच का पासा अब भी पलट सकता है. मगर इसके लिए भारतीय टीम को अगले तीन दिन शानदार परफॉर्म करना होगा.
टूट सकता है WTC फाइनल का सपना!
टीम इंडिया के लिए अहमदाबाद टेस्ट मैच में जीत हासिल करना काफी महत्वपूर्ण है. इस मैच में जीत भारतीय टीम के लिए वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप की टिकट पक्की कर सकती है. जबकि हार या ड्रॉ पर मुकाबला खत्म होने की स्थिति में टीम इंडिया को श्रीलंका-न्यूजीलैंड सीरीज पर निर्भर रहना होगा.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: इस बल्लेबाज ने पहले IPL ऑक्शन में मचाई धूम, अब भारतीय गेंदबाजों की उड़ाई नींद
अब भारत की जीत ‘नामुमकिन’
बात अगर इस मुकाबले की करे तो इस मैच में भारत की जीत आसान नजर नहीं आ रही है. दो दिन का खेल ख्तम हो चुका है और चौथे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया से 444 रन से आगे है. हालांकि यहां से हार जीत तीसरे दिन का भारत का खेल तय करेगा. मगर आगे का मुकाबला भारतीय पक्ष के लिए आसान नहीं होने वाला. अगर हम बात पुराने आंकड़ो की कर तो टीम इंडिया में आज तक पहली पारी में 479 रन से ज्यादा का स्कोर बनाने वाली टीम कभी टेस्ट नहीं हारी है. यानी रिकॉर्ड के मुताबिक भारत की जीत नामुमकिन दिख रही है.
विराट-रोहित का बल्ला चलना जरूरी
इस सीरीज में अब तक विराट कोहली और रोहित शर्मा के बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई है. अब तक इस सीरीज में जितने भी मुकाबले हुए उनमें गेंदबाजों को मदद मिल रही थी. मगर चौथे टेस्ट मैच में भारतीय गेंदबाजों को काफी संघर्ष करना पड़ा है. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की पिच का मिजाज बल्लेबाजों के पक्ष में है. ऐसे में भारतीय फैंस को उम्मीद है कि भारतीय बल्लेबाज शानदार प्रदर्शन करे.
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…