देश

‘केजरीवाल शर्म करो’ और ‘दिल्ली में सांसों का आपात काल’ स्लोगन के साथ प्रदूषण को लेकर BJP ने दिल्ली सरकार को घेरा

दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में आनंद विहार इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में ‘सांसों का आपातकाल’, ‘दिल्ली बनी गैस चैंबर’ जैसे तख्तियां लेकर ‘शर्म करो केजरीवाल’ जैसे नारे भी लगाए.

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “आज की तारीख में दिल्ली में चौतरफा प्रदूषण का कहर देखने को मिल रहा है. इसके लिए अगर कोई जिम्मेदार है, तो वो दिल्ली सरकार का 10 साल का शासनकाल है. दिल्ली सरकार ने आज तक प्रदूषण को कम करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया. यह उसी का नतीजा है कि आज की तारीख में दिल्ली में सांसों का आपातकाल घोषित हो चुका है.”


सचदेवा ने कहा, “इस सरकार ने दिल्ली को बद से बदतर कर दिया है. हमारे द्वारा लगाया गया मास्क इस बात का सूचक है कि अगर समय रहते हुए आम आदमी पार्टी को सत्ता से बेदखल नहीं किया गया, तो दिल्ली में हर व्यक्ति को मास्क पहनने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.”


सड़कों की मरम्मत पर भी उठा सवाल

उन्होंने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ” आप लोग टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत नहीं करते हैं. आप खुद प्रदूषण को कम करने के लिए कुछ नहीं करते हैं और पूरा दोष केंद्र सरकार को देते हैं. केंद्र सरकार ने तो अपने कार्यकाल में कई ऐसे प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारने का काम किया है, जिससे आज दिल्ली में वाहनों का भार कम हुआ है. अगर इन प्रोजेक्ट्स को जमीन पर न उतारा जाता, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि केजरीवाल आप मुंह दिखाने के लायक नहीं रहते.”

दिल्ली में सांसों का आपातकाल

उन्होंने आगे कहा, “आप मौजूदा परिस्थिति की गंभीरता का अंदाजा महज इसी से लगा सकते हैं कि सुप्रीम कोर्ट को दिल्ली सरकार को फटकार लगाकर यह कहना पड़ रहा है कि आप (दिल्ली सरकार) हमसे बिना पूछे ग्रैप-4 नहीं हटाएंगे. दिल्ली में सांसों का आपातकाल है और निसंदेह इसके लिए केजरीवाल सरकार जिम्मेदार है. आम आदमी पार्टी शासित राज्य पंजाब में पराली जलाई जा रही है. लेकिन, अरविंद केजरीवाल कोई कदम नहीं उठा रहे हैं. इसका खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है.”

ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल वे का बखान

वहीं प्रदर्शन में शामिल भाजपा नेता हर्ष मल्होत्रा ने भी प्रदूषण को लेकर दिल्ली सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “दिल्ली सरकार बार-बार केंद्र सरकार पर निशाना साध रही है. लेकिन, मैं एक बात कहना चाहता हूं कि दिल्ली के चारों तरफ ईस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल वे बनाया गया. यह इसलिए बनाया गया, ताकि दिल्ली के अंदर से जो 4 हजार वाहन यूपी से हरियाणा जाने के लिए गुजरते थे. अब उनको वहां जाने की जरूरत नहीं है. केंद्र सरकार ने इतना बड़ा काम किया है.

1 हजार करोड़ रुपए एनवायरमेंटल सेस कहां गया

उन्होंने आगे कहा कि मैं दिल्ली सरकार से यह पूछना चाहता हूं कि केजरीवाल सरकार ने 1 हजार करोड़ रुपए एनवायरमेंटल सेस के रूप में वसूला. उसका हिसाब दिया जाए, ताकि जनता के बीच में स्थिति स्पष्ट हो सके कि उसे कहां खर्च किया जाए. मैं आपको बताता हूं कि यह एक हजार करोड़ रुपए केजरीवाल सरकार ने खंभों पर उन पोस्टर्स को लगाने में खर्च किया है, जिसमें लिखा हुआ था कि हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाएंगे. कुल मिलाकर यह एक हजार करोड़ रुपए भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए. दिल्ली सरकार को प्रदूषण को लेकर गंभीर कदम उठाने होंगे, नहीं तो दिल्ली की जनता को यह मास्क पहनना होगा.

–भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

करीब 10 साल बाद भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में लौटे आशुतोष राय, पूर्वांचल में क्या होगी भूमिका?

वाराणसी की स्नातक और शिक्षक MLC सीटों पर भाजपा की लगातार दूसरी हार के बीच…

14 minutes ago

‘हर संभव मदद मिलेगी…’: चक्रवात अर्नब के हालात पर अमित शाह की नजर, जल्द पहुंचेगी केंद्रीय टीम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात अर्नब के मद्देनजर आंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, ओडिशा और…

33 minutes ago

बेटे अनंत की बातें सुन नम हुईं मुकेश अंबानी की आंखें, जियो की ऐतिहासिक लिस्टिंग पर दिखा परिवार का प्यार

जियो प्लेटफॉर्म्स की शेयर बाजार में लिस्टिंग के मौके पर अनंत अंबानी की स्पीच सुनकर…

59 minutes ago

जियो की शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री, 104 से सीधे 80 लाख शेयरहोल्डर्स

Jio Platforms Listing: मुकेश अंबानी की जियो के शेयरधारकों की संख्या 104 से बढ़कर 79.6…

59 minutes ago

दिवाली से पहले किसानों की बल्ले-बल्ले..! कल जारी होगी PM Kisan की 24वीं किस्त, खाते में आएंगे इतने रुपए

PM Kisan 24th Kist: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा से…

2 hours ago