होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
असम के सीएम हिमंता बिस्वा शर्मा.
Himanta Biswa Sarma Statements: असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के लिए भेजे गए निमंत्रण को ठुकराने वालों पर जुबानी हमला बोला. हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जिस भी मुख्यमंत्री को बाबर का वोट चाहिए..वो राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में नहीं जाएंगे.
हिमंत बिस्वा सरमा आज पश्चिम बंगाल के कोलकाता आए हुए थे. कोलकाता में उन्होंने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए तृणमूल कांग्रेस पर तंज कसा. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “देश में दो तरह के सीएम हैं..एक तरफ ऐसे भी सीएम हैं जिन्हें बाबर का वोट चाहिए..उन्हें राम का आर्शीवाद नहीं चाहिए. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बाबर का वोट चाहिए कि राम का आशीर्वाद..ये 22 जनवरी को पता चल जाएगा.”
इससे पहले हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला था. इस्लामिक आक्रांता बाबर को कांग्रेसियों के लिए प्यारा बताते हुए हिमंत बिस्वा सरमा ने आज दोपहर को कहा था, “कांग्रेस ने जीवनभर पाप किया. हमारा राम मंदिर न बने इसके लिए उन्होंने कई षडयंत्र किए. उनके लिए बाबर ज़्यादा प्यारा है. सोनिया राम की विरोधी हैं..इसलिए कांग्रेसी अयोध्या भगवान राम के मंदिर के समारोह में नहीं आना चाहते.” हिमंत बिस्वा सरमा ने ये बातें ओडिशा के भुवनेश्वर में कहीं.
आज भुवनेश्वर में हिमंत बिस्वा सरमा यह भी बोले कि कांग्रेसियों को बाबर के पास जाने में अच्छा लगता है लेकिन राम के पास आने में अच्छा नहीं लगता है…यानी वे पापी थे और पापी ही रहेंगे.”
CJP Protest Delhi Traders Loss: दिल्ली में CEC के खिलाफ CJP के प्रदर्शन से कारोबारी…
दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…
ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…
सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…
CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…