देश

Vivo मनी लॉन्ड्रिंग मामला: CA राजन मलिक को पटियाला हाउस कोर्ट से जमानत, स्वास्थ्य और हिरासत अवधि बनी आधार

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो के खिलाफ दर्ज मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार CA राजन मलिक को बड़ी राहत मिल गई है. पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश किरण गुप्ता ने राजन मलिक को जमानत देते हुए कहा कि आरोपी 61 साल का है और कई बीमारियों से पीड़ित है. उसका कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है. वह एक साल से हिरासत में भी है. जमानत पर रिहा किए जाने से उसके अपराध करने की संभावना नहीं है. इस दशा में उसे जमानत दी जाती है.

कोर्ट ने उसे दो लाख रुपए के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की दो जमानतदार देने की शर्त पर जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया है. उसमें से एक जमानतदार में उसका करीबी पारिवारिक सदस्य होना चाहिए. वीवो के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने वर्ष 2021 में मामला दर्ज किया था. आरोप लगाया गया है कि चीनी फोन निर्माता ने वर्ष 2014 से वर्ष 2021 के बीच भारत से बाहर पैसे भेजने के लिए फर्जी कंपनियों का इस्तेमाल किया है. बाद में ईडी ने इसी आधार पर धन शोधन का मामला दर्ज किया था.

ये भी पढ़ें- “हम राजनीति में सुविधा लेने नहीं आए हैं, बंगला BJP को मुबारक हो”, सीएम आवास विवाद पर आतिशी का भाजपा पर हमला

ईडी ने आरोप लगाया कि वीवो को भारत में कारोबार स्थापित करने और उसका विस्तार करने में भारतीय स्मार्टफोन निर्माता लावा इंटरनेशनल ने मदद की थी. इसके लिए लैबक्वेस्ट इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड नामक एक कार्पोरेट इकाई के माध्यम से वीवो के लिए धन की व्यवस्था की गई थी. सीए मलिक भी लैबक्वेस्ट का एक मालिक है. इस कंपनी का स्थापना धन शोधन करने के लिए किया गया था और उस काम में उसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. कंपनी ने गलत गतिविधियों को अंजाम देते हुए प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के नियमों को दर किनार कर दिया था.

-भारत एक्सप्रेस

गोपाल कृष्ण

Recent Posts

केजरीवाल ने आंदोलन के नाम पर सत्ता हथियाई और भ्रष्टाचार के अलावा कुछ नहीं किया- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में…

11 seconds ago

कौन हैं हासी देवी? जिनके नाम पर राष्ट्रपति ने जारी किया 200 रुपये का सिक्का

Chhattisgarh News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने जारी किया माता हासी देवी के सम्मान में 200…

13 minutes ago

पीलीभीत में 13 हजार वोटरों के नाम कैसे बदले? 53 लोगों की टीम ने 96 घंटे में खंगाली 3.48 लाख वोटरों की लिस्ट

UP News: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत सदर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी…

42 minutes ago

लोकतंत्र बचाने निकलेगी BJP, JMM ने उड़ाया मजाक; झारखंड में पदयात्रा पर सियासत तेज

BJP Padyatra: झारखंड में बीजेपी 27 अक्टूबर को 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़ तंत्र हटाओ' संदेश के…

1 hour ago

INDIA CHEM 2026: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बताया केमिकल उद्योग में मध्य प्रदेश की बड़ी भूमिका का प्लान

मुंबई में आयोजित INDIA CHEM 2026 कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…

1 hour ago