Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“हम राजनीति में सुविधा लेने नहीं आए हैं, बंगला BJP को मुबारक हो”, सीएम आवास विवाद पर आतिशी का भाजपा पर हमला

लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उस बंगले से बाहर रख दिया था, जिसे हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाली किया था.

CM Atishi

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी. (फोटो: IANS)

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा ‘मुख्यमंत्री आवास’ सील किए जाने के बाद गुरुवार को कहा कि उन्हें न बंगले का लालच है, न किसी अन्य सुविधा का.

हम राजनीति में सुविधा लेने नहीं आए-Atishi

मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) ने कहा, “हम राजनीति में न ही बंगले में रहने आए हैं, न ही कोई सरकारी सुविधा प्राप्त करने. राजनीति में आने का हमारा मुख्य उद्देश्य सिर्फ जनता की सेवा करना है, जो हम किसी भी कीमत पर करके रहेंगे. हमें ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता है. अगर जरूरत पड़ी, तो हम सड़क पर बैठकर भी दिल्ली की जनता की सेवा करेंगे. यह सभी गाड़ी-बंगले भाजपा को मुबारक हों.”

उन्होंने आगे कहा, “भारतीय जनता पार्टी (BJP) इसलिए परेशान है कि वह आम आदमी पार्टी को हरा नहीं पा रही है. भाजपा चुनाव लड़ती है, लेकिन उसे मुंह की खानी पड़ती है. भाजपा सिंगल डिजिट से ज्यादा विधायकों की संख्या नहीं कर पा रही है. भाजपा चुनाव हार जाती है, तो इनकी सरकार नहीं बन पाती है. इनका कोई मुख्यमंत्री नहीं बन पाता है और जब इनका कोई मुख्यमंत्री नहीं बन पाता है, तो ये लोग ऑपरेशन लोटस शुरू कर देते हैं, ताकि अन्य दलों की सरकार को गिराया जा सके.

सीएम आवास कब्जा करने की कोशिश

यह लोग इसी कोशिश में लगे रहते हैं कि कैसे भी करके, खरीद-फरोख्त करके अपनी सरकार बना लें, लेकिन भाजपा के लोग यह भी नहीं कर पाए. इसके बाद इन लोगों ने तीसरा पैंतरा अपनाना शुरू कर दिया. इन लोगों ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को जेल भेजना शुरू कर दिया, ताकि हमारी पार्टी तोड़कर अपना मुख्यमंत्री बना सकें, लेकिन यह भी नहीं हो सका, इसलिए अब भाजपा के लोग मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा जमाने में जुट गए हैं.”

उन्होंने कहा, “अगर भाजपा को मुख्यमंत्री आवास पर कब्जा करके मन की शांति मिलती है, तो उनका स्वागत है. मैं फिर से स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि हम लोग बड़े बंगलों और गाड़ियों के लिए राजनीति में नहीं आए हैं, हम जनता की सेवा करने आए हैं और वह हम करके रहेंगे.”

PWD ने लगाया ताला

उल्लेखनीय है कि लोक निर्माण विभाग ने बुधवार को मुख्यमंत्री आतिशी का सामान उस बंगले से बाहर रख दिया था, जिसे हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खाली किया था. इस पर आम आदमी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

यह भी पढ़ें- ‘बिना नाम लिए हुड्डा-सैलजा को फटकार’, हरियाणा चुनाव में मिली हार की समीक्षा बैठक में राहुल गांधी ने नेताओं को सुनाई खरी-खोटी

उपराज्यपाल कार्यालय ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री आतिशी को अभी तक कोई भी सरकारी बंगला आवंटित नहीं किया गया है. वह जबरन आकर यहां रह रही थीं, जिसे देखते हुए यह बंगला सील कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital