कांची कामकोटि पीठम के जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने पीएम मोदी की प्रशंसा की.
Kanchi Shankaracharya Praises PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज एक दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (काशी) पहुंचे. यहां पीएम मोदी ने आरजे शंकर नेत्र चिकित्सालय का उद्घाटन किया. इस अवसर पर कांची कामकोटि पीठम के जगद्गुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल ने पीएम की तारीफों के पुल बांधे.
जगद्गुरु विजयेंद्र ने कहा कि हमारा देश बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है और इस प्रगति के पीछे एक महत्वपूर्ण कारक मजबूत नेतृत्व है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि हमारे बीच प्रधानमंत्री मोदी जैसे अच्छे नेताओं का होना ईश्वर का आशीर्वाद है और ईश्वर प्रधानमंत्री मोदी के माध्यम से कई बेहतरीन काम करवा रहे हैं.
उन्होंने एनडीए सरकार के शासन के लिए एक संक्षिप्त नाम गढ़ा- ‘नरेंद्र दामोदरदास का अनुशासन’ – शासन का एक ऐसा मॉडल जो नागरिकों की सुरक्षा, सुविधा और कल्याण पर केंद्रित है.
शंकराचार्य ने कहा कि पीएम मोदी आम आदमी के सामने आने वाली चुनौतियों को समझते हैं और इसलिए वे उन्हें दूर करने की दिशा में काम करते हैं. उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार नागरिकों के लिए करुणा के साथ काम करती है. उन्होंने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के संदर्भ में, कोरोना महामारी का उदाहरण दिया, जब सरकार ने किसी भी नागरिक को भूखा नहीं सोने दिया और सबके लिए अन्न उपलब्ध कराया.
उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार दुनिया भर में शासन के लिए एक आदर्श है, जिसका अन्य देश अनुकरण कर सकते हैं. बढ़ती खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य के साथ, भारत वैश्विक शांति को बढ़ावा देगा और भारत की समृद्धि वैश्विक समृद्धि में योगदान देगी.
शंकराचार्य ने कहा कि देश के बुनियादी ढांचे के विकास के साथ-साथ सरकार सांस्कृतिक कायाकल्प पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है, उन्होंने सोमनाथ और केदारनाथ में किए गए कार्यों का उदाहरण दिया.
जगद्गुरु शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल (जन्म 13 मार्च 1969) कांची कामकोटि पीठम, कांचीपुरम के 70वें जगद्गुरु पीठाधिपति हैं. वे 28 फरवरी 2018 को 69वें पीठाधिपति के देहावसान के बाद कांची कामकोटि पीठम के पीठाधिपति बने.
– भारत एक्सप्रेस
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…
Maharashtra woman doctor slap video: महाराष्ट्र के वर्धा में मेडिकल जांच के दौरान एक आरोपी…
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने फर्जी दस्तावेजों के जरिए एनआरआई के नाम पर हाउसिंग लोन लेने…
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर गैर-अनुसूचित कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन…