देश

Karnataka Assembly Election 2023: EVM बदलने की अफवाह पर तोड़ डाली वोटिंग मशीनें, अफसरों की गाड़ियों को भी नहीं छोड़ा

Karnataka Assembly Election 2023: आज सुबह 7 बजे से चल रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों के लिए वोटिंग के दौरान कुछ जगहों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं. बताया जा रहा है कि इन हिंसात्मक घटनाओं में पोलिंग अधिकारियों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सभी सीटों पर 2614 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सुबह 7 बजे से जारी मतदान में कर्नाटक के सभी जिलों के मतदान केंद्रों पर भारी संख्या में लोग अपना वोट डालने पहुंच रहे हैं. मिली जानकारी के अनुसार 3 बजे तक 52.03% वोट पड़ चुके हैं.

राज्य में तीन जगहों पर हिंसक वारदात हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजयपुरा जिले के बासवाना बागेवाड़ी तालुक में कुछ अराजक तत्वों द्वारा EVM और VVPAT मशीनों को तोड़ने का बात सामने आई है. इसके अलावा पोलिंग अधिकारियों की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाने की खबर भी है. दरअसल, बासवाना बागेवाड़ी तालुक में हो रही वोटिंग को लेकर इस बात की अफवाह उड़ी थी कि अधिकारी वोटिंग मशीन बदलकर गड़बड़ी कर रहे थे.

लाठी से विरोधियों पर हमला

वहीं सामने आई दूसरी घटना पद्मनाभ विधानसभा के पपैया गार्डन पोलिंग बूथ की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि यहां पर कुछ युवाओं द्वारा विरोधियों पर लाठियों से हमला किया गया. वहीं इस घटना में कुछ महिलाओं के भी घायल होने की खबर है. इसके अलावा तीसरी हिंसात्मक घटना बेल्लारी जिले के संजीवारायानाकोटे की बताई जा रही है. जहां कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में ही भिड़ गए. उनके बीच जमकर हाथापाई हुई.

इसे भी पढ़ें: Karnataka Assembly Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, मतदान से पहले CM बोम्मई ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रियांक खड़गे ने लगाया यह आरोप

मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक खड़गे ने प्रिसाइडिंग ऑफिसर पर आरोप लगाते हुए कहा कि चित्तपुर विधानसभा के चमनूर गांव के एक पोलिंग बूथ में इसलिए वोटिंग रोक दी गई है कि प्रिसाइडिंग ऑफिसर बीजेपी को वोट देने के लिए लोगों को उकसा रहे हैं. वहीं बेंगलुरु दक्षिण से भाजपा विधायक तेजस्वी सूर्या ने कर्नाटक को बजरंगबली की भूमि बताते हुए कहा कि 13 मई को यह सभी सवालों के जवाब दे देगी.

Rohit Rai

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

2 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

2 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

3 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

3 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

3 hours ago