महाकाल मंदिर के पास गिरी दीवार.
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो रही है. जिसके चलते आम जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. इसी बीच उज्जैन में महाकाल मंदिर के गेट नंबर 4 के पास बनी एक दीवार ढह गई. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है.
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं. मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक, महाकाल मंदिर के पास महाराज वाड़ा स्कूल है, जिसको हेरिटेज बिल्डिंग के तौर पर विकसित किया जा रहा है उसकी दीवार गिरी है.
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में जयसिंहपुरा की 22 वर्षीय फरहीन और शिवशक्ति नगर के रहने वाले 27 वर्षीय अजय की मौत हुई है. वहीं एक महिला और 3 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हुई है. जिन्हें इंदौर रेफर किया गया है.
हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “उज्जैन में महाराजवाड़ा स्कूल के समीप दीवार गिरने से स्थानीय दो लोगों की मृत्यु की अत्यंत ही दुःखद घटना हुई है. घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है. बाबा महाकाल दिवंगतों की आत्मा को श्री चरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. मध्यप्रदेश शासन की ओर से मृतकों के परिवार को ₹4-4 लाख तथा घायलों को ₹50,000 की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं. दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं.
-भारत एक्सप्रेस
पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…
Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…
Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…
VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…
Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…
बदायूं के चर्चित दोहरे हत्याकांड (ऑनर किलिंग के मामले) में सेशन कोर्ट द्वारा सुनाई गई…