देश

Delhi School Blast: दिल्ली को दहलाने की थी साजिश! NIA, NSG और FSL टीम समेत खुफिया एजेंसियां जांच में जुटीं

राष्ट्रीय राजधानी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार सुबह सीआरपीएफ स्कूल के पास हुए बम धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस ने एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज किया है. इस घटना के बाद से लोगों में दहशत फैल गई है. अब सवाल उठता है कि क्या ये दिल्ली को दहलाने की साजिश के तहत किया गया है? क्या दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी घटना को अंजाम देने से पहले ट्रायल तो नहीं है? ऐसे तमाम सवाल हैं, जिसको लेकर जांच एजेंसियां छानबीन कर रही हैं.

जांच में जुटीं एजेंसियां

बम धमाके की जांच को जल्द ही आधिकारिक तौर पर स्पेशल सेल को ट्रांसफर किया जाएगा. फिलहाल मौके पर स्पेशल सेल, एनआईए, सीआरपीएफ, एफएसएल और एनएसजी की टीमें मौजूद हैं और जांच कर रही हैं. पूरे इलाके घेराबंदी करके मैपिंग की जा रही है. आस-पास के तमाम दुकानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि बम रखने वाले की पहचान की जा सके.

सीआरपीएफ स्कूल के पास ब्लास्ट

दरअसल, रविवार सुबह दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के पास जोरदार धमाका हुआ जिससे आस-पास की दुकानों को नुकसान पहुंचा है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज सुनकर उन्होंने तुरंत अपनी घरों और दुकानों से बाहर निकलकर देखा. विस्फोट के बाद स्थानीय लोगों में चिंता और भय का माहौल है. राहत की बात यह है कि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है.

दमकल विभाग ने बताया कि रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में सीआरपीएफ स्कूल के बाहर धमाके की सूचना मिली. सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को इस घटना की जानकारी मिली थी, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया.

यह भी पढ़ें- Delhi: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास बड़ा धमाका, कई गाड़ियों के टूटे शीशे, जांच में जुटी पुलिस

रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने कहा कि धमाके की वजह जानने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धमाका किस प्रकार का था. उन्होंने आगे कहा कि विशेषज्ञ की टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

38 minutes ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

1 hour ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

2 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

3 hours ago

मध्य प्रदेश: विधानसभा चुनाव में अभी वक्त, लेकिन बीजेपी और कांग्रेस ने कसी कमर

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का समय बाकी है, लेकिन बीजेपी और…

3 hours ago