Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi: रोहिणी में CRPF स्कूल के पास बड़ा धमाका, कई गाड़ियों के टूटे शीशे, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

Rohini blast

CRPF स्कूल के धमाके के बाद उठा धुएं का गुबार

दिल्ली के रोहिणी स्थित सीआरपीएफ स्कूल के पास बड़ा धमाका हुआ है. ब्लास्ट इतना तेज था कि पूरे इलाके में धुएं का गुबार भर गया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर दिल्ली पुलिस पहुंच गई है. पुलिस का कहना है कि धमाके की वजह जानने के लिए एक्सपर्ट की टीम को बुलाया गया है.

इलाके में अफरा-तफरी मची

दिल्ली के रोहिणी स्थित प्रशांत विहार इलाके में धमाके की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. यह धमाका केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के स्कूल की दीवार के पास हुआ.

यह भी पढ़ें- राजस्थान के धौलपुर में बस ने टेंपो को मारी टक्कर, 8 बच्चों समेत 11 की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

दमकल विभाग ने बताया कि दिल्ली के रोहिणी जिले के प्रशांत विहार इलाके में CRPF स्कूल के बाहर धमाके की खबर मिली है. सुबह करीब 7:50 बजे दमकल विभाग को घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद 2 दमकल गाड़ियों को तुरंत मौके पर भेजा गया. हालांकि, अभी तक आग लगने या दीवार को नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं मिली है. टीम लगातार इलाके में तलाशी अभियान चला रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital