देश

VIDEO: उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में दरक रहे पहाड़, देखिए कैसे हाईवे पर अचानक गिरीं चट्टानें, बाल-बाल बची कार

Himachal pradesh landslide: हिमालय के आंचल में स्थित उत्‍तराखंड और हिमाचल प्रदेश में पहाड़ दरक रहे हैं. मानसून के आगमन के चलते मौसम खराब हो रहा है, वहीं कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है. आज हिमाचल प्रदेश में कालका-सोलन हाईवे पर अचानक पहाड़ों से पत्थर गिरने शुरू हो गए. एक कार शिला की चपेट में आने से बाल-बाल बची. घटना का वीडियो सामने आया है.

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि पहाड़ कैसे दरका. 29 सेकेंड के वीडियो में हाईवे को क्षतिग्रस्‍त होते देखा जा सकता है. इसी तरह की घटनाएं उत्‍तराखंड से भी सामने आई हैं.

इसके अलावा हिमाचल के पड़ोसी राज्‍य जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश और खराब मौसम के चलते अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है. वहीं, मौसम विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों में बिहार और तेलंगाना को छोड़कर देश के सभी राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है.

चट्टानें गिरने पर बद्रीनाथ हाईवे बंद किया गया
हिमाचल से सटे उत्तराखंड के चमोली में भी पहाड़ों से पत्थर गिर रह हैं, जिसके चलते बद्रीनाथ हाईवे बंद किया जा चुका है. पिछले 10 दिनों में यह हाईवे चौथी बार बंद हुआ है. इसके अलावा पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में शुक्रवार को बादल फटने से पुल बह गया. बताया जा रहा है कि यहां चल गांव में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं. रेस्क्यू करने जा रही SDRF की टीम भी मुश्किलों में है.

यह भी पढ़ें: कार एक्सीडेंट में मारा गया अंडरग्राउंड खालिस्तानी आतंकी पन्नू, अमेरिका में हुआ हादसा, SJF नाम से चला रहा था मूवमेंट

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में कथित आरोपी आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, दीपावली पर घर जाने की अनुमति

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…

12 minutes ago

फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को बड़ी राहत, E85 के साथ अब E100 एथेनॉल पर चलने वाली गाड़ियों को भी मंजूरी

केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…

1 hour ago

SIR विवाद पर डैमेज कंट्रोल, वीडियो से सफाई, सोशल मीडिया पर जवाब; चुनाव आयोग ने बदले 5 बड़े फैसले

SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…

1 hour ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह यूपी भाजपा की राज्य कार्यकारिणी की बैठक में होंगे शामिल, चुनाव अभियान को मिलेगी गति

2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…

2 hours ago

सिगरेट-शराब पर टैक्स से लेकर बार रूम तक! जानिए महिला वकीलों के लिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या-क्या कहा?

Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…

3 hours ago