यूटिलिटी

Last Date in July 2023: जल्‍द निपटा लें ये तीन काम, वरना जुलाई में खत्‍म हो जाएगी इन चीजों की डेडलाइन

Important Deadline end in July 2023: क्या आपको पता है कि जुलाई के महीने में कई कामों की डेडलाइन खत्म होने वाली है, जिन्हें आपको समय रहते पूरा कर लेना चाहिए. अगर आप पैसों से जुड़ा लेन-देन करते हैं तो आपको इन बातों के बारे में पता होना चाहिए. इसमें इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 है. आइए जानते हैं कि जुलाई 2023 में कौन से काम निपटाने होंगे.

इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख

बता दें कि वित्तीय वर्ष 2023 के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तारीख 31 जुलाई 2023 तय की गई है. इसके बाद आप आईटीआर दाखिल नहीं कर पाएंगे, अगर करेंगे भी तो आपको जुर्माने के साथ आईटीआर दाखिल करना होगा. देर से इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की आखिरी डेडलाइन 31 दिसंबर 2023 है. इससे पहले अगर आप आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आप रिटर्न फाइल नहीं कर पाएंगे.

अगर आप 31 जुलाई के बाद और 31 दिसंबर से पहले आईटीआर फाइल करते हैं तो इसे बिलेटेड आईटीआर कहा जाता है. देरी से आईटीआर फाइल करने पर जुर्माना देना पड़ता है. आपको मौजूदा टैक्स नियमों के मुताबिक आईटीआर को वेरिफाई करना होगा. आईटीआर वेरिफिकेशन 30 दिन के भीतर करना होगा.

एचडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट

देश के सबसे बड़े निजी बैंक ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सावधि जमा योजना शुरू की है, जिसमें निवेश की अंतिम तिथि 7 जुलाई, 2023 तक बढ़ा दी गई है. योजना के तहत दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 5 वर्ष 1 दिन से 10 वर्ष के लिए 7.75 प्रतिशत है. यह ब्याज दर 5 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर मिलेगी. वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को 0.25 फीसदी से 0.50 फीसदी तक का ब्याज दिया जाएगा.

उच्च पेंशन समाप्त हो जाएगी

कर्मचारी भविष्य निधि योजना के तहत उच्च पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्तियों को 11 जुलाई तक आवेदन करना होगा. पहले यह तारीख 20 जून दी गई थी, जिसे बढ़ाकर 11 जुलाई कर दिया गया है. उच्च पेंशन योजना के तहत आवेदन करने की आखिरी तारीख तीन बार बढ़ाई जा चुकी है.

Dimple Yadav

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

5 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

6 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

6 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

7 hours ago