हॉकी खेलते सीएम योगी.
CM Yogi Plays Hockey : भारत के सबसे बड़े राज्य यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज हॉकी खेली. उन्होंने खेल दिवस पर ध्यानचंद स्टेडियम का उद्घाटन किया, इसी दौरान वहां मंगलवार को हॉकी मैच का शुभारंभ भी किया. मुख्यमंत्री का झांसी में यह 18वां दौरा था, हालांकि पहली बार उन्होंने विपक्ष पर कोई टिप्पणी नहीं की. अपने करीब 14.45 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर एक शब्द भी नहीं बोला.
हॉकी खेलते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लाखों लोग उनका वीडियो देख चुके हैं और कमेंट्स की बाढ़ आई हुई है. न्यूज एजेंसी ANI ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ”आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने झांसी में मेजर ध्यानचंद हॉकी म्यूजियम के उद्घाटन और 100 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान हॉकी पर अपना हाथ आजमाया.”
ध्यानचंद स्टेडियम से मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुंदेलखंड के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा, ”जितना पैसा चाहिए होगा, दिया जाएगा”. उन्होंने आगे कहा कि झांसी में बुंदेलखंड का दूसरा एयरपोर्ट बनेगा. यह झांसी-कानपुर हाईवे पर बनेगा. इसके पहले चित्रकूट में एयरपोर्ट बनाने की घोषणा की गई थी.
बताया जाता है कि झांसी में मुख्यमंत्री योगी ने 2009 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया. सबसे पहले उन्होंने कचहरी चौराहा स्थित शिक्षा भवन में नवनिर्मित लाइब्रेरी का उद्घाटन किया. उसके बाद रानी लक्ष्मीबाई पार्क में मेजर ध्यानचंद की 25 फीट ऊंची मूर्ति का अनावरण किया. उन्होंने पार्क में बनाए गए देश के पहले हॉकी म्यूजियम का भी उद्घाटन किया. इस दौरान वहां हॉकी ओलिंपिक खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया.
आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दो महिलाओं से राखी भी बंधवाई. इस दौरान LPG की कीमतों में कटौती पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ”गैस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देना और 75 लाख अतिरिक्त उज्ज्वला कनेक्शन को मंजूरी देना PM मोदी का ऐतिहासिक फैसला है. इससे देश के 10.35 करोड़ लाभार्थियों को लाभ मिलेगा और उत्तर प्रदेश के 1.75 करोड़ से अधिक लाभार्थी लाभान्वित होंगे. इससे हमारी माताओं-बहनों को अपनी रसोई चलाने में आसानी होगी.”
— भारत एक्सप्रेस
Ambuja Cements ने अपने कारोबार के विस्तार के लिए करीब 14,500 करोड़ रुपये निवेश करने…
Punjab Politics: विधानसभा चुनावों से ठीक पहले विधायकों का पाला बदलना आम आदमी पार्टी के…
Supreme Court: आजम खान ने अदालत के उस आदेश को रद्द करने और तुरंत रिहाई…
Dhanteras kab hai: 6 नवंबर 2026 को धनतेरस का पर्व पूरे विधि-विधान से मनाया जाएगा.…
Germany Student Visa: जर्मनी में भारतीय प्रवासियों का दबदबा तेजी से बढ़ा है, जहां भारतीय…
Delhi Pollution AQI: दिल्ली में प्रदूषण का स्तर खतरनाक स्थिति में पहुंच गया है. CPCB…