देश

UP: दंबगों का ग्रामीणों पर टूटा कहर, लाठी-डंडों से महिला और बुजुर्गों को मार गिराया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

Deoria Crime News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले से कंपकपा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव में दंबगों के झुंड ने लाठी-डंडों से महिला और बुजुर्गों पर जुल्म ढहाया. किसी दूसरे गांव से आए उन लोगों ने चंद मिनटों में ही लाठी-डंडों से मारा-मारी मचा दी. उनके हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवरिया में लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने असहाय निहत्थे लोगों पर जानलेवा हमला किया. संवाद सूत्रों के अनुसार, एक बुलेरो से ठोकर लगने पर ग्रामीण द्वारा टोके जाने से दबंग बिफर गए थे और फिर उन्होंने झुंड में आकर क़हर ढाया. उन्होंने महुआडीहा गांव में घुसकर महिलाओं-बच्चों को लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा. हमलावर, हरफोड़ा गाँव के बताए जा रहे हैं.

15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, कई दबोचे गए
वीडियो सामने आने के बाद एसपी संकल्प शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. बताया जा रहा है कि 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव के पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना शनिवार शाम को हुई, जब लाठी डंडे और ईंट-पत्थर से 20-25 युवकों ने महिलाओं और बच्चों पर हमला किया.वहीं, एसपी ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर जवान तैनात किए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक बोले- अब हालात सामान्य
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना के बाद मामले में मारपीट सहित 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया. उन्होंने कहा कि 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने दावा किया कि अब दोनों गांवों में हालात सामान्य हैं.
– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: यूपी में इस हाइवे पर भीषण हादसा, टैंकर-टेंपो की टक्कर में मासूम बच्ची समेत 9 की मौत, सीएम योगी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- महिला ने खींची साड़ी, चाकू लेकर पहुंची

Mamata Banerjee Attack : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश का TMC ने दावा किया…

6 minutes ago

‘सिर्फ मुआवजा काफी नहीं, जिम्मेदारी भी तय हो’, कस्टडी में हुई मौत पर छत्तीसगढ़ सरकार को सुप्रीम कोर्ट की फटकार

छत्तीसगढ़ में 34 वर्षीय युवक की कस्टोडियल डेथ मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को…

28 minutes ago

दिल्ली में पानी का संकट या टैंकरों का कारोबार? भारत एक्सप्रेस की पड़ताल में सामने आए चौंकाने वाले दावे

दिल्ली में पानी की किल्लत के बीच टैंकरों के कारोबार पर गंभीर सवाल उठ रहे…

29 minutes ago

नपीसीआई ने UPI MDR के लिए किया नया ऐलान, जानिए आपकी जेब पर कैसे पड़ेगा असर

एनपीसीआई ने ऐलान किया है कि यूपीआई एमडीआर फ्रेमवर्क को दीपावली के तुरंत बाद लागू…

44 minutes ago

‘वह जेल से भाग चुका है…’, बेअंत सिंह हत्याकांड के दोषी हवारा के ट्रांसफर पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह…

46 minutes ago

गुजरात में कांग्रेस की 41 साल से लगातार हार, राहुल गांधी को आत्ममंथन की जरूरत- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी…

1 hour ago