Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
कटिहार में बड़ा हादसा
Bihar: आज सावन के महीने का पहला सोमवार है और बड़ी संख्या में श्रद्धालू गंगा में डूबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं. ऐसे में बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां गंगा नदी में नहाने गए चार श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गयी है. हालांकि इनमें से तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. दरअसल गंगा में नहाने गए जब ये श्रद्धालू डूबे थे तो कुछ स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया था. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया.
ये हादसा बरारी प्रखंड के काढ़ा गोला गंगा घाट हुआ है. जब इन श्रद्धालुओं की डूबने की खबर सामने आयी तो नदी किनारे अफरातफरी मच गयी. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों और मल्लाहों ने नदी में उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी.
जानकारी के मुताबिक, फिलहाल नदीं में डूबे चार लोगों में से तीन बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि उनकी मौत हो चुकी है. वहीं एक शख्स के शव का पता नहीं चला है. उसकी तलाश की जा रही है. बता दें कि सभी श्रद्धालु कटिहार के कोड़ा प्रखंड के खेरिया के रहने वाले हैं. वहीं खबरों के मुताबिक, डूबे हुए चौथे श्रद्धालु का शव भी मिल गया है.
यह भी पढ़ें- Ayodhya: राम मंदिर निर्माण कार्य में आई तेजी, तीन गुना बढ़ाया गया वर्क फोर्स, 1600 मजदूर 24 घंटे शिफ्ट में कर रहे काम
सावन के पहले सोमवार के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालू पूजा करने के लिए गंगा किनारे पहुंचे हैं. इसी तरह भी पूजा के लिए यहां आए थे, फिर उन्होंने गंगा में नहाने का फैसला लिया, लेकिन अचानक गहरे पानी में चले गए. जिसके बाद इनके डूबने के बारे में लोगों को पता चला उन्होंने बचाने की कोशिश की, कुछ मल्लाह नदी में बचाने के लिए कूदे भी, लेकिन चारों की मौत हो गयी.
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…