एमएस धोनी व बेन स्टोक्स
Ben Stokes: इंग्लैंड ने हेडिंग्ले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से हराकर एशेज सीरीज में जान डाल दी है. यह टेस्ट इंग्लैंड के लिए जीतना बेहद जरूरी था. ऑस्ट्रेलिया ने पहले दो टेस्ट जीतकर 2-0 की बढ़त बना ली थी और तीसरे टेस्ट में भी एक वक्त पर ऑस्ट्रेलियाई टीम मेजबानों पर भारी पड़ रही थी. लेकिन पहली पारी में कप्तान बेन स्टोक्स की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी और फिर दूसरी पारी में हैरी ब्रूक और क्रिस वोक्स के साथ मार्क वुड ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और मेजबानों ने एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट जीत लिया.
इंग्लैंड की इस जीत के साथ ही बेन स्टोक्स के नाम एक कीर्तिमान दर्ज हो गया. स्टोक्स सबसे अधिक बार 250 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल करने वाले कप्तान बन गए हैं. कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में इंग्लैंड की टीम अब तक 5 बार 250 से ज्यादा का स्कोर चेज करने में कामयाब रही है. इसके साथ ही स्टोक्स ने भारतीय टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी के कीर्तिमान को ध्वस्त कर दिया है, जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने 4 बार सफलतापूर्वक 250 से अधिक का स्कोर चेज किया था.
इस लिस्ट में ब्रायन लारा और रिकी पोंटिंग तीसरे स्थान पर हैं, जिनकी अगुवाई में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया ने 3-3 बार सफलतापूर्वक 250 से ज्यादा का स्कोर चेज किया है. दिलचस्प बात ये है कि हेडिंग्ले में 6 बार 250 से ज्यादा का स्कोर सफलतापूर्वक चेज किया जा चुका है और यह एमसीजी के बाद दूसरे स्थान पर है. मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर 7 बार ऐसा हो चुका है. इसके अलावा सि़डनी क्रिकेट ग्राउंड पर चार बार 250 से ज्यादा का स्कोर सफलतापूर्वक हासिल किया जा चुका है.
एशेज का तीसरा टेस्ट मैच बेहद रोमांचक रहा. चौथे दिन के खेल में कई बार ऐसे मौके आए जब ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत पकड़ बनाते दिखी. लेकिन इंग्लैंड ने हार नहीं मानी और विकेटों के पतझड़ के बीच रन गति बनाए रखा. हैरी ब्रूक ने शानदार पारी खेलते हुए इंग्लैंड की तरफ से दूसरी इनिंग में 75 रन बनाए. वहीं क्रिस वोक्स ने नाबाद 32 रन और मार्क वुड ने नाबाद 16 रनों की पारी खेलकर इंग्लैंड की एशेज सीरीज में वापसी करा दी.
-भारत एक्सप्रेस
Meerut snake murder case Amit Kashyap Allahabad High Court appeal: मेरठ के बहुचर्चित अमित कश्यप…
Allahabad High Court bovine transportation permit Uttar Pradesh: इलाहाबाद HC का फैसला- यूपी के भीतर…
Prayagraj NEET aspirant suicide Ritu Sharma: प्रयागराज के त्रिवेणीपुरम में 18 वर्षीय NEET छात्रा रितु…
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रानी लक्ष्मीबाई कोष की शर्त निरस्त की. कोर्ट ने कहा- मेडिकल जांच…
NEET PG transparency Supreme Court NBEMS answer key: NEET-PG पारदर्शिता पर सुप्रीम कोर्ट ने NBEMS…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में 'भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट और…