Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP: दंबगों का ग्रामीणों पर टूटा कहर, लाठी-डंडों से महिला और बुजुर्गों को मार गिराया, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया

UP News: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी के देवरिया स्थित महुआडीहा गांव में 20-25 लोगों ने लाठी-डंडे और ईंट-पत्थरों से शनिवार की शाम महिलाओं और बच्चों पर बर्बरतापूर्वक हमला किया. इस मामले में ग्राम प्रधान व पूर्व ग्राम प्रधान समेत कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं.

देवरिया जिले के बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा और हरफोडा गांव के लोगों में ऐसे मारपीट हुई.

Deoria Crime News: उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले से कंपकपा देने वाला वीडियो सामने आया है. यहां देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव में दंबगों के झुंड ने लाठी-डंडों से महिला और बुजुर्गों पर जुल्म ढहाया. किसी दूसरे गांव से आए उन लोगों ने चंद मिनटों में ही लाठी-डंडों से मारा-मारी मचा दी. उनके हमले में कई लोगों को गंभीर चोटें आईं.

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि देवरिया में लाठी-डंडे लेकर आए लोगों ने असहाय निहत्थे लोगों पर जानलेवा हमला किया. संवाद सूत्रों के अनुसार, एक बुलेरो से ठोकर लगने पर ग्रामीण द्वारा टोके जाने से दबंग बिफर गए थे और फिर उन्होंने झुंड में आकर क़हर ढाया. उन्होंने महुआडीहा गांव में घुसकर महिलाओं-बच्चों को लाठी डंडे से बेरहमी से पीटा. हमलावर, हरफोड़ा गाँव के बताए जा रहे हैं.

15 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, कई दबोचे गए
वीडियो सामने आने के बाद एसपी संकल्प शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे. उसके बाद पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया. बताया जा रहा है कि 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. बघौचघाट थाना क्षेत्र के महुआडीहा गांव के पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना शनिवार शाम को हुई, जब लाठी डंडे और ईंट-पत्थर से 20-25 युवकों ने महिलाओं और बच्चों पर हमला किया.वहीं, एसपी ने बताया कि गांव में एहतियात के तौर पर जवान तैनात किए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक बोले- अब हालात सामान्य
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना के बाद मामले में मारपीट सहित 7 सीएलए एक्ट के तहत केस दर्ज कर किया गया. उन्होंने कहा कि 7 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्होंने दावा किया कि अब दोनों गांवों में हालात सामान्य हैं.
– भारत एक्‍सप्रेस

यह भी पढ़ें: यूपी में इस हाइवे पर भीषण हादसा, टैंकर-टेंपो की टक्कर में मासूम बच्ची समेत 9 की मौत, सीएम योगी ने आर्थिक मदद का किया ऐलान



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital