देश

S. Jaishankar: “हर बात के लिए पश्चिमी देशों पर ठीकरा नहीं फोड़ सकते”, जानिए ऐसा क्यों बोले विदेश मंत्री

भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने लोगों में पश्चिमी देशों को लेकर बनी नकारात्मक धारणा पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों को नकारात्मक रूप से देखने के सिंड्रोम से हमें बाहर निकलना होगा. हर बात को लेकर हम पश्चिमी देशों को दोष नहीं दे सकते हैं. इस मानसिकता को बदलना होगा. ये बातें एस. जयशंकर ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कही.

“हर बात के लिए पश्चिमी देशों पर ठीकरा नहीं फोड़ सकते”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि एशियाई और अफ्रीकी बाजारों में बड़े पैमाने पर सस्ते उत्पादों की जो बाढ़ दिखाई दे रही है. वह पश्चिमी देशों की वजह से नहीं आई है. उन्होंने कहा कि इस सिंड्रोम से निकलने की जरूरत है कि पश्चिमी देश बुरे हैं. हर बात के लिए उनपर ठीकरा नहीं फोड़ा जा सकता है. अब दुनिया का जो स्वरूप है बहुत जटिल हो गया है. समस्याएं भी पहले से ज्यादा जटिल हो चुकी हैं.

ऐसी सिर्फ अटकलें लगाई जा रही हैं- विदेश मंत्री

एस. जयशंकर ने इस दौरान हालांकि ये भी स्पष्ट किया कि वह पश्चिमी देशों की पैरवी नहीं कर रहे हैं. वहीं जब विदेश मंत्री से चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल न होने के बारे में पूछा गया कि क्या जिनपिंग इसलिए सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत नहीं आए थे क्योंकि वह भारत को ग्लोबल साउथ का लीडर बनते नहीं देखना चाहते हैं. इस सवाल पर विदेश मंत्री ने कहा कि लोग सिर्फ ऐसी अटकलें लगा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Special Session: आज से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र, इन 4 बिलों पर होगी चर्चा, I.N.D.I.A अलायंस ने बुलाई बैठक

हर स्थिति के लिए पश्चिमी देश जिम्मेदार नहीं- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री ने आगे कहा कि आज जो मुद्दे हैं, वे चंद मिनटों में नहीं बने हैं. ये मुद्दे आज जिस स्वरूप में, इन्हें बनने में डेढ़ से दो दशक लगे हैं. ऐसे कई देश हैं, जिनके बाजारों में सस्ते उत्पादों की बाढ़ आ गई है. जिनकी वजहसे उनके उत्पादों को उस तरह का एक्सपोजर नहीं मिल पाया. इसलिए भी उन देशों में एक तरह से अंदर ही अंदर गुस्सा बढ़ रहा है. ऐसा इसलिए भी किया जा रहा था क्योंकि इन देशों का इस्तेमाल दूसरे देशों की अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए किया जा रहा था. यहां ये भी समझना होगा कि इस स्थिति के लिए पश्चिमी देशों को सिर्फ जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

9 minutes ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

23 minutes ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

28 minutes ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

29 minutes ago

‘कुर्सी हथियाने की हो रही है नापाक साजिश’, सीएम योगी ने खोली दी पोल; बोले- नहीं मिलेगी सफलता

CM Yogi Statement On Bangladesh Model: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष और…

40 minutes ago