संसद के विशेष सत्र में शामिल होने पहुंचे पीएम मोदी
संसद के विशेष सत्र की शुरुआत आज (18 सितंबर) से हो रही है. जिसमें शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट पहुंचे हैं. जहां उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ” मून मिशन की सफलता चंद्रयान-3, हमारा तिरंगा फहरा रहा है. शिव शक्ति प्वाइंट नई प्रेरणा का केंद्र बना है और तिरंगा प्वाइंट हमें गर्व से भर रहा है.
जी-20 में भारत इस बात के लिए हमेशा गर्व करेगा कि हम ग्लोबल साउथ की आवाज बनें. अफ्रीकन यूनियन को स्थायी सदस्यता और जी-20 में सर्वसम्मति से डिक्लेरेशन ये सारी बातें भारत के उज्ज्वल भविष्य के संकेत दे रही हैं. पीएम मोदी ने आगे कहा कि ये सही है कि संसद का ये सत्र छोटा है, लेकिन समय के हिसाब से ये बहुत बड़ा है. ऐतिहासिक निर्णयों का ये सत्र है.
यह भी पढ़ें- Parliament Special Session Live Updates: विशेष सत्र में शामिल होने के लिए संसद पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने सहा कि ” मैं सभी सांसदों से आग्रह करता हूं कि छोटा सत्र है, उनका ज्यादा से ज्यादा समय मिले, उत्साह और उमंग के वातावरण में मिले. रोने-धोने के लिए बहुत समय होता है करते रहिए.
-भारत एक्सप्रेस
20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…
MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…
सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…
UPSC Mains Result 2026 Civil Services exam interview: UPSC ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2026…
Bihar News: दरभंगा के सकतपुर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान एएसआई रणधीर कुमार को…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अखिलेश यादव के चुनाव नहीं…