ये इमेज एआई द्वारा बनाई गई है.
Today Weather: होली का शोर-शराबा अब खत्म हो चुका है, लेकिन मौसम का रंग कुछ ऐसा बदला है कि हर कोई हैरान है. मार्च की शुरुआत के साथ ही ऐसा लग रहा है मानो गर्मी ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है. उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में अब सुबह-शाम की हल्की ठंड तो बस याद बनकर रह गई है और दोपहर की तेज धूप ने लोगों को पसीने छुड़ाने शुरू कर दिए हैं.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों का हाल भी कुछ ऐसा ही है. होली के बाद से यहां गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग की मानें तो 10 मार्च तक दिल्ली-एनसीआर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. दिन हो या रात, गर्मी अपना असर दिखाएगी. अभी तो मार्च की शुरुआत है और अगर यही हाल रहा, तो गर्मी का असली ‘अग्निपरीक्षा’ वाला दौर आगे और भी कठिन हो सकता है.
यूपी में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है. लखनऊ, कानपुर, आगरा, गोरखपुर और मथुरा जैसे शहरों में तो पारा अब 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच झूलने लगा है. बांदा और झांसी जैसे जिलों की स्थिति और भी तल्ख है, जहां तापमान 34-35 डिग्री के पार पहुंच चुका है.
वहीं, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले 3-4 दिनों में यह गर्मी और बढ़ेगी, क्योंकि बारिश की कोई उम्मीद फिलहाल नहीं है. खेतों में काम करने वाले हमारे किसान भाई-बहनों को सलाह दी गई है कि दोपहर की चिलचिलाती धूप में खुद का ख्याल रखें.
उत्तर प्रदेश के विपरीत, बिहार के सीमांचल और कोसी क्षेत्र जैसे सुपौल, पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में मौसम के थोड़े अलग मिजाज देखने को मिल सकते हैं. यहां 10 मार्च तक कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही और हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी आशंका है.
वहीं, राजधानी पटना, गया और बेगूसराय में दिन के समय गर्मी का असर तेज है और पारा 32 से 34 डिग्री के बीच बना हुआ है.
राजस्थान के अजमेर, बीकानेर और भरतपुर जैसे जिलों में तो लू जैसे हालात बनने शुरू हो गए हैं. दोपहर की तेज धूप आम लोगों को घर से बाहर निकलने से पहले सोचने पर मजबूर कर रही है. मध्य प्रदेश के भोपाल, ग्वालियर और खरगोन में पारा ऊपर चढ़ रहा है, जहां 10-12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाएं भी राहत देने में नाकाम साबित हो रही हैं.
उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. 6 मार्च से सक्रिय होने वाले ‘पश्चिमी विक्षोभ’ (Western Disturbance) के चलते 7 से 9 मार्च के बीच उत्तराखंड के चमोली, उत्तरकाशी और हिमाचल के मनाली जैसे इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 मार्च को आ रहे बिहार, BJP प्रेसिडेंट नितिन नवीन के राज्यसभा नामांकन में होंगे शामिल
-भारत एक्सप्रेस
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…