Bharat Express DD Free Dish

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 मार्च को आ रहे बिहार, BJP प्रेसिडेंट नितिन नवीन के राज्यसभा नामांकन में होंगे शामिल

BJP Rajya Sabha Candidate Nitin Nabin: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल पटना पहुंचेंगे. बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा नामांकन में शामिल होंगे.

Amit Shah Bengal Visit
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 5 मार्च को पटना का दौरा करेंगे. वे भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा चुनाव के लिए कागजात नामांकन दाखिल करने की कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों के अनुसार यह दौरा नितिन नवीन के समर्थन में होगा. नितिन नवीन को बीजेपी ने बिहार से राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है.

बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की सूची

बीजेपी ने राज्यसभा के आगामी चुनावों के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है. इसमें छह राज्यों से नौ उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. बिहार से नितिन नवीन के साथ शीवेश कुमार को भी टिकट दिया गया है. अन्य राज्यों में असम से तीराश गोवाला और जोगेन मोहन, छत्तीसगढ़ से लक्ष्मी वर्मा, हरियाणा से संजय भाटिया, ओडिशा से मनमोहन सामल और सुजीत कुमार तथा पश्चिम बंगाल से राहुल सिन्हा शामिल हैं. महाराष्ट्र में चार उम्मीदवारों का ऐलान हुआ है जिसमें केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले और विनोद तावड़े प्रमुख हैं.

राज्यसभा चुनाव की तारीखें

चुनाव आयोग के अनुसार 10 राज्यों की 37 सीटों पर 16 मार्च को मतदान होगा. वोटों की गिनती उसी दिन शाम 5 बजे होगी. चुनावी प्रक्रिया 20 मार्च तक पूरी हो जाएगी. नामांकन की आखिरी तारीख 5 मार्च है. जांच 6 मार्च को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 9 मार्च है. नोटिफिकेशन 26 फरवरी को जारी हुआ था.
बिहार की राजनीति में अहम दौरा

अमित शाह का पटना दौरा बिहार की राजनीति के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है. नितिन नवीन पटना के बांकीपुर से विधायक हैं और पार्टी में उनकी मजबूत पकड़ है. यह दौरा बीजेपी की रणनीति को मजबूत करने में मदद करेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read