देश

यूपी के कई जिलों में बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान हुआ असफल, रिपोर्ट देखकर नाराज हुए जेपी नड्डा, अब सांसदों को फिर दी गई ये जिम्मेदारी…

बीजेपी की तरफ से चलाया गया महा जनसंपर्क अभियान उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाया है. जिसकी प्रगति रिपोर्ट देखकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा काफी नाराज हो गए हैं. अब माना जा रहा है कि इस नाराजगी के चलते कई मौजूदा सांसदों का टिकट 2024 के चुनाव में कटने वाला है. वहीं महा जनसंपर्क अभियान को अब 15 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया गया है. जिन जिलों में सांसद भीड़ जुटाने में नाकामयाब हुए थे, उन्हें अब एक और मौका पार्टी की तरफ से दिया गया है. जिससे इन जिलों में दोबारा कार्यक्रम के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क किया जा सके.

कई जिलों के सांसद फिसड्डी साबित हुए

बीजेपी महा जनसंपर्क अभियान के दौरान तमाम जिलों के सांसदों की लापरवाही देखने को मिली. कई जिलों में तो सांसद 10 हजार लोगों की भीड़ तक नहीं जुटा पाए. जिसके चलते राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन सांसदों से नाखुश हैं. जेपी नड्डा ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और संगठन महासचिव धर्मपाल सिंह से इस अभियान की रिपोर्ट ली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इन जिलों के सांसदों पर तलवार लटक चुकी है. जिससे आने वाले चुनाव में उनको साइड किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें- Maharashtra Politics: “न टायर्ड हूं, ना ही रिटायर्ड, मैं तो फायर हूं..”, अटल जी के इस लाइन से चाचा शरद ने भतीजे अजीत पर किया पलटवार

सांसदों की लापरवाही से नाराज जेपी नड्डा

गौरतलब है कि बीजेपी ने मोदी सरकार कार्यकाल के 9 साल पूरे होने के मौके पर महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया था. जिसमें सांसदों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी कि अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में जनसभा कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएंगे. जिसमें 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कई जिलों में ये संख्या काफी कम रही. अब जब जेपी नड्डा ने अभियान की रिपोर्ट प्रदेश अध्यक्ष और संगठन महासचिव से ली है, तो कार्यक्रम के असफल रहने पर नाराजगी जाहिर की है.

इन जिलों में असफल रहा अभियान

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिन जिलों में सांसद इस अभियान को सफल नहीं कर पाए हैं उनमें- बहराइच, कन्नौज, नोएडा और हाथरस जिले शामिल हैं. जहां पर सांसदों की लापरवाही उजागर हुई है. हालांकि पार्टी ने एक बार फिर से इन जिलों के सांसदों को मौका दिया है, जिससे वे दोबारा जनसभा करके लोगों की भीड़ जुटा सकें. इसके अलावा संगठन इन कमियों का आकलन भी करेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

मां दुर्गा के 10 प्रचंड अस्त्र: महिषासुर वध के लिए किस देवता ने उन्‍हें क्या दिया? जानें

सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…

2 minutes ago

जुहू में टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग, 5-7 राउंड गोलियां चलने से हड़कंप; एक्टर सुरक्षित

Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…

32 minutes ago

‘मैंने खुद उसे कूदते देखा…’ शिवा शर्मा हत्याकांड में पहली बार सामने आई श्रद्धा दुबे

लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…

40 minutes ago

इंदौर में HIV का अलार्म: MGM कॉलेज कैंप में मिले 215 पॉजिटिव, प्रशासन सतर्क

Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…

44 minutes ago

‘मां ने किया ममता का सौदा’, डेढ़ महीने के बच्चे को 2 लाख में बेचा; कासगंज पुलिस के हत्थे चढ़े डॉक्टर समेत 5 लोग

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…

45 minutes ago