Today Weather: अप्रैल का महीना अपनी पूरी रंगत में आ गया है और आज यानी 17 अप्रैल को कुदरत का एक अनोखा विरोधाभास देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर से लेकर पहाड़ों तक अचानक बदले मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है. कहीं आसमान से आग बरस रही है तो कहीं ठंडी फुहारें राहत बनकर गिर रही हैं.
राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सूरज ने अपने तेवर काफी कड़े कर लिए थे. गुरुवार तो इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा, जब पारा 40.3 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा. लोग पसीने से तरबतर थे और गर्म हवाएं चेहरे को झुलसा रही थीं. लेकिन शुक्रवार की सुबह दिल्लीवालों के लिए एक सरप्राइज लेकर आई.
अक्षरधाम, लक्ष्मी नगर और तिलक मार्ग समेत कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी ने चढ़ते पारे पर ब्रेक लगा दिया है. आसमान में काली घटाएं छाई हुई हैं, जिससे उमस भरी गर्मी से फिलहाल राहत मिली है. मौसम विभाग का कहना है कि आज दोपहर या शाम को गरज-चमक के साथ फिर से बारिश हो सकती है, जिससे तापमान 41 डिग्री के आसपास रहने के बावजूद चुभन कम महसूस होगी.
मैदानी इलाकों में जहां बारिश राहत बनकर आई है, वहीं जम्मू-कश्मीर में इसी मौसम ने आफत मचा दी है. शुक्रवार सुबह श्रीनगर और पुलवामा समेत कई हिस्सों में इतनी तेज हवाएं चलीं कि कई घरों और दुकानों की छतें उड़ गईं. डल झील में शिकारों पर सवार लोग बाल-बाल बचे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है.
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भारी बारिश और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाले तूफान का अलर्ट जारी किया है. 19 अप्रैल तक पहाड़ों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि की भी आशंका है, जिससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है.
यूपी में फिलहाल राहत की कोई गुंजाइश नहीं दिख रही है. बांदा जैसे शहरों में पारा 44 डिग्री के पार जा चुका है और आने वाले दो-तीन दिनों तक भीषण गर्मी का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि, बिहार में मौसम थोड़ा मेहरबान हो सकता है. पटना समेत कुछ जिलों में आज और कल हल्की बारिश के आसार हैं, लेकिन यह राहत लंबी नहीं चलेगी. 19 अप्रैल से बिहार में एक बार फिर लू (Heat Wave) का दौर शुरू होने की चेतावनी दी गई है.
झारखंड में पारा 42 डिग्री के पार है, जहां पलामू का डालटनगंज सबसे गर्म भट्टी बना हुआ है. राहत की बात यह है कि आज देवघर, धनबाद और जमशेदपुर जैसे इलाकों में बादल गरज सकते हैं और हल्की फुहारें पड़ सकती हैं. लेकिन प्रशासन ने वज्रपात (बिजली गिरने) को लेकर खास चेतावनी जारी की है. मध्य प्रदेश में भी गर्मी का सितम जारी है, जहां पारा 43 डिग्री तक पहुंच गया है और लू का अलर्ट बरकरार है.
रेगिस्तानी राज्य राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के चलते जयपुर समेत कई जिलों में आज हल्की बारिश की संभावना है, जिससे झुलसाती गर्मी से थोड़ी आंशिक राहत मिल सकती है. उधर हिमाचल और उत्तराखंड में भी 19 अप्रैल तक मौसम खराब रहेगा. चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी की वजह से पर्यटकों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.
मौसम के इस ‘यू-टर्न’ और उतार-चढ़ाव के बीच स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आगाह किया है कि धूप से आकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं. बदलते मौसम में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर पड़ सकती है, जिससे वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है. खुद को हाइड्रेटेड रखें, नींबू पानी या ओआरएस (ORS) लेते रहें और दोपहर के वक्त जितना हो सके घर के अंदर ही रहें.
ये भी पढ़ें: केंद्र ने जारी की अधिसूचना, इस दिन से प्रभावी होगा महिला आरक्षण अधिनियम
-भारत एक्सप्रेस
बिहार में एनडीए सरकार का एक साल पूरा होने और पीएम मोदी के प्रस्तावित वैशाली…
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अपने आवास पर कांग्रेस नेताओं के साथ की…
Punjab DA Hike: पंजाब सरकार ने दिवाली से पहले 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों को बड़ा तोहफा…
अनुभवी अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी को देहरादून में आयोजित 'उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस' समारोह के दौरान…
भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में DLS नियम के आधार पर 4 रन…
Amit Shah Ahmedabad Meeting: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में गुजरात…