देश

‘अगले 20 घंटे 21 राज्यों पर भारी!’ यूपी-बिहार के ऊपर पर छाया बारिश का ‘दानव’, जानें अपने क्षेत्र का हाल

Weather Update Today 9 september: सितंबर की शुरुआत के साथ ही मॉनसून ने देश में ऐसा रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है कि मौसम विभाग (IMD) की नई चेतावनी ने 21 राज्यों की नींद उड़ा दी है. 9 सितंबर को अगले 20 घंटों के भीतर देश के आधे से ज्यादा हिस्से में कुदरत का भयंकर तांडव देखने को मिलने वाला है. मध्य यूपी के ऊपर कमजोर पड़ा लो-प्रेशर अब पूर्वी यूपी और बिहार के आसमान पर ‘चक्रवाती परिसंचरण’ (Cyclonic Circulation) बनकर मंडरा रहा है.

इस मौसमी दानव(Aaj ka Mausam) के चलते बिहार, यूपी, झारखंड, ओडिशा से लेकर पूर्वोत्तर तक भारी तबाही की आशंका है. समंदर और मैदानी इलाकों में 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बवंडर जैसी तूफानी हवाएं चलेंगी, बिजली कड़केगी और बदरा बेहिसाब बरसेंगे.

यूपी-बिहार के सिर पर मंडराया मौसमी ‘दानव'(Weather Update Today)

मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश और उससे सटे बिहार के वायुमंडल में साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूरी तरह सक्रिय हो चुका है. अगले 20 घंटों में बिहार के कई जिलों में बादलों का ऐसा भयंकर विस्फोट होगा कि निचले इलाकों में पानी भर जाएगा. 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने (वज्रपात) की सख्त चेतावनी जारी की गई है. खुले खेतों और कमजोर ढांचों के पास रुकना जानलेवा साबित हो सकता है.

झारखंड से ओडिशा तक आसमानी आफत

झारखंड में 9 से 11 सितंबर के बीच लगातार मूसलाधार बारिश का टॉर्चर जारी रहेगा. वहीं ओडिशा के लोगों के लिए अगले कुछ दिन भारी पड़ने वाले हैं. 10 सितंबर को ओडिशा में अति-भारी बारिश का अलर्ट ठोंका गया है, क्योंकि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक और नया लो-प्रेशर (निम्न दबाव का क्षेत्र) आकार ले रहा है. इसके असर से ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के इलाकों में समंदर की लहरें उफान मारेंगी और मौसम पूरी तरह बेकाबू हो जाएगा.

पूर्वोत्तर भारत और पश्चिम बंगाल में पानी का सैलाब

गांगेय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में मॉनसून पूरी तरह से आक्रामक हो चुका है. पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही झमाझम बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं और जगह-जगह भूस्खलन का खतरा पैदा हो गया है. पूर्वोत्तर के नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले 3-4 दिनों तक बादलों की भयंकर गर्जना के साथ रुक-रुक कर मूसलाधार पानी गिरता रहेगा, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त होना तय है.

दिल्ली-NCR में धूप-छांव का खेल(Aaj ka Mausam)

दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए आज का दिन थोड़ी राहत भरा रह सकता है. राजधानी में बादलों और धूप के बीच आंख-मिचौली चलती रहेगी और किसी बड़ी बारिश की चेतावनी नहीं है. हालांकि पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में 9 सितंबर के बाद असली चुनौती शुरू होगी. 10 से 14 सितंबर के बीच उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है, जिससे लैंडस्लाइड, सड़कें बंद होने और नदी-नालों के उफान पर आने का भारी खतरा मंडरा रहा है.

यह भी पढ़ें: ‘1.5 फीट संकरी सीढ़ियां और जर्जर दीवारें…’ आखिर कितने सुरक्षित हैं दिल्ली के PG?

समंदर में 65 की रफ्तार से तूफानी हवाएं

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और पुडुचेरी में 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और बिजली कड़कने का अलर्ट(Aaj ka Mausam) है. दूसरी तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से सटे इलाकों में 45 से 55 किमी/घंटे की रफ्तार से उठने वाले तूफानी झोंके 65 किमी/घंटे की स्पीड को छू सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

47 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

5 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago