देश

Weather Update: दिल्ली-UP समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड का कहर, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update Today: दिल्ली एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में सर्द हवा से लोग बेहाल है. राष्ट्रीय राजधानी में आज सुबह तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिल्ली में अगले सात दिनों तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं. हालांकि मौसम विभाग की माने तो आज से पश्चिमी भारत में लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है. वहीं हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, पंजाब में भीषण ठंडी का अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही इन क्षेत्रों में बारिश के संभावना जताई है.

मौसम विभाग के अनुसार आज गुरुवार (11 जनवरी) सुबह से ही शीतलहर चल रही है. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी हवाएं तेज रहेंगी. इसके बाद इन हवाओं से राहत मिल सकती है. राजधानी का अधिकतम तापमान महज 15.2 डिग्री रहा. यह सामान्य से चार डिग्री कम था. वहीं न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं 12 से 16 जनवरी तक अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री तक रह सकता है.

कोहरे के चलते देरी से चल रही कई ट्रेनें

यूपी में बारिश का डबल अटैक

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज सुबह का तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया. बात करें राजस्थान की तो जोधपुर और जैसलमेर में आज बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश की भी उम्मीद है. बता दें कुछ दिनों पहले राजस्थान के कई जिलों में बारिश हुई थी.

इन राज्यों में कुछ दिनों तक छाए रहेगा कोहरा

मौसम विभाग की मानें तो 11 से लेकर 15 जनवरी तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा सुबह कुछ घंटे कोहरे छाए रहने की संभावना है. वहीं,आज और कल जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी मध्य प्रदेश, ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में लोगों को ठंड और कोहरे के डबल अटैक का सामना करना पड़ेगा.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

33 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

36 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

40 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

51 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

55 minutes ago