सर्दी से बचने के लिए अलाव तापते लोग.
Weather Update Today: देशभर के मैदानों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. आज 25 तारीख हो चुकी है लेकिन ठंड के सितम में कोई कमी नही है. मैदानी राज्यों में हवाएं चलने से ठिठुरन और ज्यादा बढ़ गई है. आईएमडी के अनुसार उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, हरियाणा में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. राजधानी दिल्ली में कोहरा छाए रहने से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. कई उड़ानें और ट्रेनें देरी से चल रही है.
यह भी पढ़ेंः ‘यह वास्तविक गर्भगृह नहीं है…’ श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में नई याचिका दाखिल, कोर्ट से की यह मांग
इसके अलावा मौसम विभाग ने कई राज्यों में घने कोहरे को लेकर भी अलर्ट जारी किया है. वहीं बिहार, दिल्ली, राजस्थान, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में घना कोहरा छाया रह सकता है. वहीं मौसम विभाग ने 26 जनवरी यानी कल हल्के कोहरे की संभावना जताई है. उधर बिहार में ठंड केे चलते 1 छात्र की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार मो. कुर्बान की ठंड के कारण अचानक तबीयत खराब हो गई. वहीं मुजफ्फरपुर में उच्च विद्यालय के कक्षा-9 की छात्रा सकीना ठंड से बेहोश हो गई.
पंजाब’-हरियाणा में ठंड से लोगों का जीना मुहाल हो चुका है. दोनों राज्यों में कई जगहों पर कोहरा छाए रहने से विजिबिलिटी काफी कम रही। पंजाब केे अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया. हिमाचल में आज से ताजा यानी 25 जनवरी से बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा कई राज्यों में रविवार को बारिश होने की संभावना है.
Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…
कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…
जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…
Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…
Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…