देश

Weather Update: उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे का रेड अलर्ट, दिल्ली में प्रदूषण का ‘डबल अटैक’, जानें अपने शहर का हाल

Weather Update: देशभर में मौसम ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं, तो सावधान रहना आपके लिए बेहद जरूरी है. आने वाले दिनों में उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक कुदरत का दोहरा प्रहार होने वाला है. एक तरफ कुछ राज्यों में बारिश का दौर जारी है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ राज्यों में कोहरे और ठंड़ ने लोगो की परेशानी बढ़ाई हुई है.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण और कोहरे का ‘डबल अटैक’

दिल्ली-NCR में रहने वाले लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. यहां सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण और कोहरे ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक गिर सकता है.

राज्य में सबसे परेशान करने वाली बात ये है कि हवा की गुणवत्ता (AQI) धीरे-धीरे और गंभीर श्रेणी में जा रही है. सर्दी के साथ-साथ कोहरे और प्रदूषण ने लोगों का दम घोंटना शुरू कर दिया है. धुंध के कारण विजिबिलिटी कम हो रही है, जिससे सड़क हादसों का खतरा भी बढ़ गया है.

यूपी-एमपी में कोहरे का कहर, मैच तक हुआ रद्द

उत्तर प्रदेश में कोहरे ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. लखनऊ में घने कोहरे की वजह से भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला टी-20 मैच रद्द करना पड़ा. कोहरे का असर सिर्फ खेल पर ही नहीं, बल्कि परिवहन पर भी पड़ रहा है; कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और उड़ानें भी प्रभावित हैं. कानपुर, प्रयागराज और वाराणसी समेत 40 जिलों में भीषण ठंड का दौर जारी है.

वहीं मध्य प्रदेश में भी स्थिति कुछ अलग नहीं है. ग्वालियर-चंबल संभाग और भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है. ठंडी हवाओं के कारण गलन बढ़ गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.

ये भी पढ़ें- दिल्ली में शुरू हुआ ‘No PUC, No Fuel’ नियम, अब बिना सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 18 दिसंबर से पहाड़ों पर मौसम बिगड़ने वाला है. हिमालयी क्षेत्रों में एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ आने वाले हैं. पहला 18 दिसंबर को और दूसरा 20 दिसंबर को. इसका सीधा असर जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में दिखेगा, जहां भारी बर्फबारी और बारिश की संभावना है.

मैदानी इलाकों की बात करें तो 20 और 21 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारिश के बाद चलने वाली बर्फीली हवाएं तापमान में भारी गिरावट लाएंगी, जिससे ठिठुरन काफी बढ़ जाएगी.

दक्षिण भारत में अभी नहीं थमेगी बारिश

एक तरफ उत्तर भारत ठंड से ठिठुर रहा है, वहीं तमिलनाडु और पुडुचेरी में पिछले 15 दिनों से बारिश ने आफत मचा रखी है. चेन्नई और आसपास के इलाकों में बिजली कड़कने और तेज आंधी के साथ बारिश का अनुमान है. प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

42 minutes ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

56 minutes ago

दिल्ली को चमकाने की तैयारी! सीएम रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, अवैध पोस्टरों पर होगी कार्रवाई

दीपावली से पहले दिल्ली को साफ और रोशन बनाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने…

1 hour ago

‘अपनी औकात में रहिए प्रशांत किशोर…’, PK को प्रीति शेखर इतना बुरा फटकारा?

Preeti Shekhar slams Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को लेकर विवादित बयान…

1 hour ago

लुलु मॉल से खरीदी KitKat में जिंदा कीड़े, ऐसे केस में क्या हैं 4 सावधानियां?

Worms found in KitKat chocolate: हैदराबाद के लुलु मॉल से खरीदी KitKat चॉकलेट में जिंदा…

2 hours ago

‘अच्छा हुआ BJP छोड़ दी…’ भाजपा को लेकर सनी देओल का विवादित बयान वायरल, जानें क्या है सच

सोशल मीडिया पर सनी देओल को लेकर एक दावा जमकर वायरल हो रहा है. एक…

2 hours ago