देश

Weather Updates: कई राज्यों में हो सकती है बारिश, दिल्ली-गाजियाबाद में रहेगा कोहरा, जानें, पूरे देश के मौसम हाल

Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार (17 नवंबर) को सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है. मौसम विभाग के अनुसार देश के कुछ राज्यों में बारिश के भी आसार हैं. बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने गहरे दबाव के चलते चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना भी जताई गई है. IMD ने बताया कि गहरा दबाव उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ता रहेगा. जिससे अगले 24 घंटे में ये चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. शनिवार को बाग्लादेश में कुरुपारा और मोंगला के बीच लैंडफाल होगा. जिसके चलते कुछ राज्यों में बारिश भी हो सकती है.

छाया रहेगा  कोहरा

आईएमडी के मुताबिक, शुक्रवार को नई दिल्ली में कोहरा छाए रहने से धूप नहीं निकलेगी. दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम टेंपरेचर 28 डिग्री पहुंच सकता है. आने वाले दिनों में दिल्ली के तापमान में हल्की-फुल्की गिरावट होने की संभावना है.

लखनऊ में कोहरा छाने का अनुमान

वहीं उत्तर प्रदेश की राजधानी में न्यूनतम पारा 16 डिग्री और अधिकतम तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया. लखनऊ में आज कोहरे का अनुमान लगाया है. इसके अलावा गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम 25 डिग्री दर्ज किया गया है. सुबह के समय कोहरा छाया रहेगा. आसमान दिन में साफ रहेगा.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, तटीय तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तटीय ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और आंतरिक तमिलनाडु में हल्की बारिश की संभावना है. केरल, मणिपुर, मिजोरम, नगालैंड, त्रिपुरा और दक्षिणी असम में भी मध्यम बारिश होने की बात मौसम विभाग ने कही है.

यह भी पढ़ें- Assembly Elections 2023 Live: मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान जारी, दांव पर लगी है सीएम समेत कई दिग्गजों की साख

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर और गाजियाबाद में वायु प्रदूषण बहुत खराब स्थिति में पहुंच गया है. जिससे निपटने के लिए सरकार तमाम उपाय कर रही है. एंटी स्मॉग जन से पानी का छिड़काव किया जा रहा है. पराली जलाने वालों पर सख्त निगाह रखी जा रही है. इसके साथ ही प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों पर भी पैनी नजर रखी जा रही है. दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर इस भयावह स्थिति से निपटने में लगे हुए हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

28 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

33 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

59 minutes ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया खास सुभाषित, जानिए इसका मतलब

पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक प्रेरणादायक संस्कृत सुभाषित साझा किया है, जो…

2 hours ago