यूटिलिटी

खुशखबरी! छठ पूजा से पहले इतना सस्ता हो गया LPG सिलेंडर, चेक करें कीमत

Chhath Puja 2023: दीपावली के बाद छठ पूजा की धूम-धाम हर तरफ छाई हुई है. छठ पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है. छठ पूजा मुख्य रूप से चार दिनों की पूजा होती है. इसी बीच अब गैस सिलेंडर के रेट्स (Gas Cylinder Rates) कम हो गए हैं. नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो उसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है. तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का भाव 57.50 रूपए सस्ता हो गया है.

छठ से पहले बड़ी खुशखबरी

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को LPG की कीमतों में बदलाव करती हैं. लेकिन कई मौकों पर देखने को मिला है कि इसकी कीमतों में महीने के बीच में भी कटौती कर दी जाती है और इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है. इंडियन ऑयल (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, राजधानी दिल्ली की बात करें तो 1 नवंबर 2023 को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1833.00 रुपये थी, जो 16 नवंबर 2023 को घटकर 1755.50 रुपये रह गई है.

चार राज्यों में 19 किलो वाले सिलेंडर के नए रेट

  • दिल्ली 1833 रुपये 1755.50 रुपये
  • कोलकाता 1943 रुपये 1885.50 रुपये
  • मुंबई 1785.50 रुपये 1728.00 रुपये
  • चेन्नई 1999.50 रुपये 1942.00 रुपये

दिवाली से पहले थे ये दाम

1 नवंबर 2023 को कंपनियों ने 19 किलो वाले गैस सिलेंडर के दाम में 103 रुपये तक महंगा हो गया था. इसके बाद 19 किलोग्राम वाला एलपीजी गैस सिलेंडर 103 रुपये तक महंगा हो गया था. हालांकि, 14.2 किलोग्राम वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर

एक ओर जहां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में लगातार संशोधन देखने को मिल रहा है, तो वहीं 14 किलो वाले घरेलू LPG Cylinder की कीमतें यथावत बनी हुई हैं. सरकार ने बीते 30 अगस्त को घरेलू एपलीजी सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये की कटौती आम लोगों के लिए की गई थी, जबकि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी को 200 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये किया गया था. बता दें इन लाभार्थियों को इसके बाद भी 100 रुपये का और लाभ दिया गया था. फिलहाल, आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलो वाला LPG Cylinder दिल्ली में 903 रुपये, कोलकाता में 929 रुपये, मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये का मिल रहा है.

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

दिल्ली-एनसीआर में गिरेगा पारा, बिहार-झारखंड में आकाशीय बिजली का खतरा! जानिए आपके राज्य का हाल

Aaj Ka Mausam: मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन और…

10 minutes ago

भारत का नाम लिखते ही ट्रंप की हुई किरकिरी! चुनाव का जिक्र करते हुए गलती से हुई टाइपिंग मिस्टेक

Donald Trump: राष्ट्रपति चुनाव पर टिप्पणी करते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पोस्ट में…

24 minutes ago

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

37 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

40 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

1 hour ago