प्रतीकात्मक तस्वीर
West bengal: मणिपुर में दो महिलाओं के साथ दरिंदगी की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. यहां दो महिलाओं को भीड़ ने निर्वस्त्र कर घुमाया था जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है. इस घटना को लेकर अभी बवाल मचा ही है कि बीजेपी ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल में भी एक महिला प्रत्याशी के साथ मणिपुर जैसी हैवानियत की गई है. बीजेपी के कई नेता इस मामले को लेकर ट्वीट कर रहे हैं और लगातार टीएमसी सरकार पर निशाना साध रहे हैं. महिला ग्राम सभा प्रत्याशी ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उसे निर्वस्त्र करके पूरे गांव में घुमाया था. यह घटना 8 जुलाई की बताई जा रही है जब पंचायत चुनाव के तहत वोटिंग हो रही थी. वहीं पूरे मामले पर पश्चिम बंगाल के डीजीपी एम. मालवीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया और कहा कि अभी तक की जांच में ऐसा साक्ष्य सामने नहीं आया है कि ऐसी कोई घटना घटी थी.
पश्चिम बंगाल के डीजीपी ने कहा, “13 जुलाई को एसपी हावड़ा ग्रामीण को बीजेपी की ओर से ईमेल से शिकायत मिली कि 8 जुलाई को हावड़ा के पंचला में एक महिला को मतदान केंद्र से जबरन बाहर निकाला गया और उसके कपड़े फाड़ दिए गए. इस शिकायत पर पुलिस को एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच करने का निर्देश दिया गया था. जांच के दौरान सबूतों से पता चला कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई. पंचायत चुनाव होने के कारण मतदान केंद्र पर पुलिस और केंद्रीय बल मौजूद थे.” उन्होंने कहा कि फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.
बता दें कि पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार महिला ने आरोप लगाया कि जब पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के तहत वोटिंग जारी थी, तब हावड़ा जिले के पंचला इलाके में लगभग 40 तृणमूल उपद्रवियों ने उसकी पिटाई की. भाजपा कार्यकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसे डंडे से मारा गया और पोलिंग स्टेशन से बाहर फेंक दिया गया.
एफआईआर में तृणमूल उम्मीदवार हिमंत रॉय, नूर आलम, अल्फी एसके, रणबीर पांजा संजू, सुकमल पांजा समेत कई लोगों के नाम भी शामिल हैं. एफआईआर के मुताबिक, पीड़िता ने कहा, “इनमें से कुछ लोग मुझे मार रहे थे. जबकि टीएमसी उम्मीदवार हिमंत रॉय ने अली शेख और सुकमल पांजा को मेरी साड़ी और अंडरवियर फाड़ने के लिए उकसाया. उन्होंने मेरे साथ मारपीट की. उन्होंने मेरे कपड़े उतार दिए और अन्य लोगों के सामने मेरे साथ छेड़छाड़ की.” महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उसके कपड़े फाड़ दिए और निर्वस्त्र कर पूरे गांव में घुमाया.
ये भी पढ़ें: पाक में ही हिंदू बन गई, रखने लगी थी करवाचौथ का व्रत, भारत आते वक्त नेपाल बॉर्डर पर सीमा हैदर ने क्या बताया था?
वहीं इस मामले के सामने आने के बाद बीजेपी राज्य की सत्तारुढ़ पार्टी टीएमसी और सीएम ममता बनर्जी पर हमलावर है. हावड़ा जिले में पंचायत चुनाव के दौरान भाजपा उम्मीदवार को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, “बंगाल में एक के बाद एक घटना घट रही है मगर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला होने बाद भी चुप हैं. आप बताइए हम लोग कहां जाएंगे. हम लोग भी महिला हैं और हम चाहते हैं कि हमारी बेटियों को बचाया जाए. मणिपुर की बेटी भी देश की बेटी है, पश्चिम बंगाल भी देश में हीं है.”
-भारत एक्सप्रेस
Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…
Sonu Nigam Bhojpuri Chhath Song: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन…
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…