बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
Auraiya Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अयाना थाना क्षेत्र की एक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यहां पर एक शख्स के मुंह पर कालिख पोती गई, उसके गले में जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई. उसके कपड़े फाड़ दिए गए और अर्धनग्न अवस्था में मारते-पीटते हुए उसे गांव में घुमाया गया.
इस वीडियो में शख्स को बेइज्जत होते साफ देखा जा सकता है. एक महिला उसको खरी-खोटी सुनाते हुए उसे सैंडिल मार रही है. वीडियो में कुछ और लोगों की आवाज भी सुनाई दे रही है. यह वीडियो ट्विटर, फेसबुक और वॉट्सएप पर खूब शेयर किया जा रहा है. शुक्रवार, 21 जुलाई की सुबह 11:43 बजे एडीजी जोन कानपुर (@adgzonekanpur) ने ट्वीट कर घटना के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश औरैया पुलिस को दिए.
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि पिटने वाला शख्स एक राशन डीलर (कोटेदार) है. उस कोटेदार पर एक शादीशुदा युवती को गायब कराने का आरोप है. उसे पीटते नजर आ रही महिला का कहना है कि वह राशन डीलर आशिक मिजाजी है, जिसने महिला से छेड़छाड़ की. उसने इल्ज़ाम को स्वीकार भी कर लिया है. हालांकि, जिस तरह उसे सरेआम पीटा गया, बेइज्जत किया गया, उससे कई सवाल उठ रहे हैं.
वीडियो वायरल होने पर गांव पुलिस की छावनी बना हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि शख्स का नाम रामसिंह है. सीओ अजीतमल भरत पासवान और थाना प्रभारी विजय कुमार पांडेय ने गांव में जाकर पड़ताल शुरू कर दी है.
यह भी पढ़ें: UP: अफेयर से नाराज रियाज ने बहन का सिर काटा, हाथ में लेकर गांव में घूमता रहा, पुलिस के भी फूल गए हाथ-पांव
घर पर बुलाया, फिर किया बेइज्जत
पिटने वाले शख्स का बयान आया है. उसके मुताबिक, वो बीती 15 जुलाई को एक मशीन दुरुस्त करवाने के लिए औरैया गया था. वहीं, पर कुछ लोगों ने उसे फोन कर आनेपुर स्थित सांईं मंदिर पर बुलाया. बाद में उनके कहेनुसार जब वह घर पहुंचा, तो कई लोग वहां पहले से मौजूद थे. उन्होंने तालिबानी तरीके से उसे प्रताडि़त किया. उसके कपड़े उतरवाकर चप्पल-जूतों से मारपीट की, खूब गाली-गलौज भी की.
— भारत एक्सप्रेस
Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…
JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…
PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…
UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…
Swami Prasad Maurya: सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर स्वामी प्रसाद मौर्य जमकर बरसे. उन्होंने कहा…
Kannada Rajyotsava 2026: कन्नड़ राज्योत्सव और केरल पिरवी के खास अवसर पर पीएम मोदी, अमित…