देश

Seema Haider Pakistan: सीमा हैदर और सचिन ने रीति-रिवाज से की थी शादी? सामने आई तस्‍वीरें, कहा- नेपाल के मंदिर में लिए 7 फेरे

Seema Haider Sachin Images: पाकिस्तान की महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और भारत के युवक सचिन मीणा (Sachin Meena) की कथित प्रेम-कहानी लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. सीमा का कहना है कि वो अपने प्यार के लिए भारत आई, और सचिन से शादी कर ली. वहीं, उससे जुड़े कुछ सवालों ने उसकी कहानी को उलझा दिया है. बहुत-से लोगों का मानना है कि सीमा हैदर पाकिस्‍तान की जासूस है. ऐसे में भारत की नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी NIA, यूपी पुलिस, ATS समेत कई खुफिया एजेंसी जांच में जुटी हैं.

जांच टीमों के अनुसार, सीमा हैदर ने सचिन से कब और कहां शादी की, इसके पर्याप्‍त सबूत नहीं मिल पाए. ऐसे में उन दोनों से पूछताछ चल रही है. इस बीच सीमा हैदर और सचिन की कुछ नई तस्‍वीरें सामने आई हैं. बताया जाता है कि ये तस्‍वीरें उनकी शादी के दौरान की हैं. फोटो में देखा जा सकता है कि सीमा दुल्हन बनी हुई है, वहीं दोनों के गले में वरमाला डली हुई है. एक तस्वीर में सीमा के तीन बच्चे भी उसके साथ नजर आ रहे हैं.

नेपाल के एक मंदिर में ली गई थी ये तस्‍वीरें
सचिन के परिजनों की ओर से दावा किया जा रहा है कि सचिन और सीमा हैदर की ये तस्‍वीरें नेपाल के एक मंदिर में ली गई थी, जिन्‍हें अब सीमा ने पुलिस के सामने रखा है. इन तस्वीरों के जरिए उसका कहना है कि सचिन के साथ उसकी शादी हो चुकी है. सीमा पाकिस्‍तान के एक मुस्लिम परिवार की बेटी है, और उसके भाई और चाचा पाकिस्‍तानी आर्मी का हिस्‍सा हैं. ऐसे में उस पर ये शक गहराता है कि सीमा जासूस हो सकती है.

यह भी पढ़ें- पाक में ही हिंदू बन गई, रखने लगी थी करवाचौथ का व्रत, भारत आते वक्त नेपाल बॉर्डर पर सीमा हैदर ने क्या बताया था?

‘मेरी जिंदगी सचिन के लिए, मैं पाकिस्तान नहीं जाऊंगी’
सीमा का कहना है कि वो सचिन के प्‍यार में हिंदू बन गई है और अब कभी पाकिस्‍तान वापस नहीं जाना चाहती. नई तस्‍वीरें सामने आने से पहले सीमा हैदर से यूपी ATS ने 2 दिन तक पूछताछ की. इसके बाद आज, यानी कि शुक्रवार को सीमा ने मीडिया से बातचीत में कहा- मेरी जिंदगी सचिन के लिए है. मैं भारत की जेल में जिंदगी गुजार दूंगी, लेकिन पाकिस्तान नहीं जाऊंगी. मैंने सिर्फ एक गुनाह किया, खुद को हिंदू बताकर नेपाल के रास्‍ते भारत आई.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अगले 8 घंटे मूसलाधार बारिश से मचेगा तांडव..! 24 राज्यों में 70 की स्पीड से आंधी-तूफान का गंभीर अलर्ट

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…

12 minutes ago

INDIA Bloc Protest: संसद से सुप्रीम कोर्ट तक विपक्ष का हल्लाबोल, मार्च से पहले 6 मेट्रो स्टेशन बंद, चप्पे-चप्पे पर पहरा

INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…

25 minutes ago

‘अभिजीत दीपके का झूठ पकड़ा गया…!’ CJP के आरोपों का दिल्ली पुलिस ने किया खंडन, PC में दिखाया सच

दिल्ली पुलिस ने CJP फाउंडर अभिजीत दीपके के कथित दुर्व्यवहार के आरोपों को खारिज करते…

39 minutes ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग का साया: कन्या-धनु राशि की खुलेगी किस्मत, मीन वाले सतर्क

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा के साथ विष्कुम्भ और मालव्य योग…

1 hour ago

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन विष्कुम्भ योग: जानें मां ब्रह्मचारिणी पूजा, शुभ मुहूर्त और राहुकाल

12 अक्टूबर 2026, सोमवार को शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की…

2 hours ago