देश

पंचायत चुनाव में हुई हिंसा के लिए ममता बनर्जी ने BJP-Congress और माकपा को ठहराया जिम्मेदार, जीत पर जनता का किया धन्यवाद

पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव में सत्तारूढ़ दल टीएमसी ने प्रचंड जीत दर्ज की है. वहीं बीजेपी दूसरे नंबर पर रही. पंचायत चुनाव में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जनता का धन्यवाद किया है. ममता बनर्जी ने चुनाव के दौरान हुई हिंसा को विपक्ष की साजिश बताया है. उन्होंने कहा कि इस हिंसा के पीछे जिन लोगों का भी हाथ है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं. ममता बनर्जी ने हिंसा को लेकर बीजेपी-कांग्रेस और वामदल पर भी निशाना साधा है.

सीएम ने हिंसा पर जताया दुख

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मतदान के दौरान हुई हिंसा को लेकर शोक जताया है. उन्होंने कहा पंचायत चुनाव के दौरान हुई हिंसा में लोगों की मौत से दुखी हूं. सीएम ने ये भी कहा कि जब से चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया, तब से लेकर मतदान और मतगणना तक 19 लोगों की मौत हुई है. जिसमें सबसे ज्यादा टीएमसी के कार्यकर्ता हैं. चुनाव की तारीखों की घोषणा 8 जून को चुनाव आयोग ने की थी.

कांग्रेस-बीजेपी और माकपा ने रची हिंसा की साजिश

सीएम ने हिंसा को लेकर कांग्रेस और माकपा की भी कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि चुनावी हिंसा के लिए बीजेपी समेत ये सभी पार्टियां जिम्मेदार हैं. उन्होंने ये भी कहा कि “मैं नफरत की राजनीति नहीं करती हूं. मुझे ये कहते हुए दुख हो रहा है कि राम (बीजेपी), बाम (वामपंथी दल) और श्याम (कांग्रेस) ने हिंसा की पूरी साजिस रची है.

यह भी पढ़ें- फ्रांस के दो दिवसीय दौरे पर रवाना हुए PM Modi, बैस्टिल दिवस समारोह में होंगे सम्मानित अतिथि

सीएम ने कहा कि लोग मेरे प्रति इतनी नफरत इसलिए रखती हैं क्योंकि मैं एक साधारण परिवार की पृष्ठभूमि से आती हूं. उन्होंने टीएमसी की जीत के लिए राज्य की जनता को धन्यवाद दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

भारत एक्सप्रेस की मुख्य सहभागिता में इंदौर का पत्रकारिता का महाकुंभ संपन्न

इंदौर में स्टेट प्रेस क्लब द्वारा आयोजित 18वें तीन दिवसीय भारतीय पत्रकारिता महोत्सव का रविवार…

13 minutes ago

‘मेहनती लोगों को कचरा समझते…’ संभव जैन सुसाइड पर समय रैना का कथित कमेंट वायरल

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन…

13 minutes ago

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

59 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

1 hour ago