West Bengal Panchayat Election Results
West Bengal Panchayat Election Results: पश्चिम बंगाल में हुए पंचायत चुनाव के आज नतीजे आने वाले हैं. सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. हिंसा के कारण बंगाल का यह चुनाव पूरे देशभर में चर्चा में रहा. बता दें कि एक चरण में 8 जुलाई को पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव होने को था. पूरे प्रदेश में इस दिन सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव भी हुए लेकिन हिंसा के कारण कई वोटिंग सेंटर बुरी तरह से प्रभावित रहे जिसकी वजह से उन केंद्रों पर दोबारा मतदान 10 जुलाई को कराया गया था. वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच आज मतों की गिनती होने वाली है.
राज्य में 8 और 10 जुलाई को कड़ी सुरक्षा के बीच पंचायत चुनाव हुए थे. प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों की 73,887 सीटों के लिए वोटिंग की गई थी. आज 2 लाख से अधिक उम्मीदवारों के भाग्या का फैसला होने वाला है. बता दें कि 8 जुलाई को हुई वोटिंग के दौरान हिंसा की घटना हुई थी. कई मतदान केंद्रों में मत पेटियों को आग के हवाले कर दिया गया था. बंगाल में 61,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोटिंग हुई थी. वहीं, इस दौरान हिंसा के बीच मत पेटियों को भी लूटने की खबर आई थी. हिंसा के कारण राज्य चुनाव आयोग ने 696 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने का आदेश दिया था, जिसके बाद 10 जुलाई को पुनर्मतदान हुआ था.
मालूम हो कि पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के दौरान कई जगहों पर हिंसा हुई थी, जिसमें करीब 15 लोगों की मौत हो गई थी. ये आंकड़े केवल चुनाव वाले दिन के ही बताए जा रहे हैं. हालांकि, प्रदेश में पंचायत चुनाव की घोषणा होने के बाद कई हिंसा की घटनाएं हुई जिसमें 20 से अधिक लोग मारे गए.
ये भी पढ़ें- Rajasthan Elections 2023: थम गया गहलोत-पायलट के बीच विवाद! कांग्रेस ने तैयार की नयी टीम, किए ये बड़े बदलाव
पश्चिम बंगाल में आज पंचायत चुनाव के नतीजे आने वाले हैं. इसको लेकर राज्य में पूरी सख्ती देखी जा रही है. मतों की गिनती में को कोई परेशानी न हो और मतगणना शांतिपूर्ण हो, इसके लिए मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जा रही है. बता दें कि राज्य के कुल 22 जिलों में पंचायत चुनाव हुए थे. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 22 जिलों की 63,229 ग्राम पंचायत सीटों, 9,730 पंचायत समिति सीटों और जिला परिषद की 928 सीटों के लिए चुनाव हुए थे. इन जिलों में कुल मतदाताओं की संख्या 5.7 करोड़ है.
पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव में मतदान से पहले कई बार हिंसा हुई जिसमें 18 लोगों की मौत हुई. चुनाव के दौरान राज्य की सुरक्षा बनी रहे इसके लिए केंद्रीय बलों की भी मांग की गई थी. मामला कोर्ट में भी गया था. इसके बाद अंततः राज्य में पंचायत चुनाव को लेकर केंद्रीय बलों की कुल 485 कंपनियों की तैनाती कर दी गई है. इन 485 कंपनियों में कुल 65,000 जवान हैं, जिन्हें राज्य के विभिन्न क्षेत्रों और संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर तैनात किया गया है. वहीं, इसके अलावा राज्य सरकार के 70,000 पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया गया है. आज मतगणना का दिन है तो इन जवानों की तैनाती की गई है.
-भारत एक्सप्रेस
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…
नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…
Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…