लोक गायिका नेहा सिंह राठौड़ (बाएं), एसडीएम ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य (फाइल फोटो).
SDM Jyoti Maurya Case: एसडीएम ज्योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) और उनके पति आलोक मौर्य (Alok Maurya) का विवाद कई दिनों से सुर्खियों में है. पति-पत्नी एक दूसरे पर तरह-तरह के आरोप लगा रहे हैं. इसके साथ ही आम जनता, नेता हो व अन्य क्षेत्रों के लोग भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इसी कड़ी में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने आलोक मौर्य पर हमला बोला है.
‘यूपी में का बा’ गाकर सुर्खियों में आने वाली सिंगर नेहा सिंह राठौर ने एसडीएम ज्योति मौर्य और उसके पूर्व पति आलोक मौर्य के विवाद पर प्रतिक्रिया दी है. नेहा सिंह राठौर ने ज्योति मौर्य की आलोक से शादी वाले कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि ज्योति के पति आलोक ग्राम विकास अधिकारी नहीं थे. जिस रिश्ते की शुरुआत और बुनियाद ही झूठ हो, उम्मीद भी नहीं कर सकते कि वो रिश्ता बहुत लंबा चलेगा.
गौरतलब हो कि आलोक मौर्य नाम के शख्स ने ज्योति मौर्य पर धोखा देने का आरोप लगाया था. आलोक पेशे से एक सफाईकर्मी है, उसका कहना है कि मैंने मेहनत करके अपनी पत्नी को पढ़ाया-लिखाया और SDM बन जाने के बाद उसने दूसरे मर्द से संबंध बना लिया. इन दोनों की बहस का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि ज्योति मौर्य अपने पति आलोक मौर्य से अभद्रतापूर्वक बात कर रही थी. ज्योति ने आलोक मौर्य पर सच छिपाने और दहेज प्रताड़ना का भी आरोप लगाया है.
‘मनीष भी तो शादीशुदा है, उसकी बात क्यों नहीं हो रही’
दोनों के विवाद के बारे में बात करने पर सिंगर नेहा सिंह राठौर ने कहा कि उंगली सिर्फ ज्योति मौर्य पर नहीं उठनी चाहिए. नेहा ने शादी के कार्ड का जिक्र करते हुए कहा कि ज्योति के पति आलोक ग्राम विकास अधिकारी नहीं थे. बकौल नेता, “बात सिर्फ ज्योति मौर्या की क्यूं हो रही है…उसका जो बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है मनीष दुबे नाम का युवक, वो मनीष दुबे भी तो शादीशुदा है, वो भी तो ज्योति के चक्कर में तो अपनी पत्नी को धोखा दे रहा है.”
‘एक स्त्री ने पुरुष को छोड़ा तो तमाशा किया जा रहा’
इससे पहले भारतीय सुहेलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी ज्योति मौर्य और आलोक मौर्य को लेकर रिएक्शन दिया था. ओमप्रकाश राजभर ने कहा था कि पुरुषों द्वारा छोड़ी जा रही स्त्रियों पर कोई सवाल नहीं उठाया जाता. मगर, एक स्त्री ने पुरुष को छोड़ दिया तो उस पर तमाशा किया जा रहा है. राजभर ने ये बयान यूपी के आजमगढ़ में दिया था.
‘अफवाहों के पंख होते हैं और तथ्यों के पांव होते हैं’
राजभर से पहले ज्योति और उनके पति के विवाद को लेकर कवयित्री अनामिका अंबर का भी रिएक्शन आया था. अनामिका अंबर ने कहा कि जैसे-जैसे व्यक्ति का कद ऊंचा होता जाता है, उसकी समाज को लेकर जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती हैं. ये व्यक्तिगत बात थी, वायरल नहीं होनी चाहिए थी. उन्होंने कहा कि अफवाहों के पंख होते हैं और तथ्यों के पांव होते हैं.
– भारत एक्सप्रेस
यह भी पढ़ें: मैं अपने पति को कभी नहीं छोडूंगी…अगर ऐसा हुआ तो 1 करोड़ रुपए जुर्माना दूंगी, महिला ने दिया शपथ पत्र
सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…
सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…
साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन दृढ़ इच्छाशक्ति, राष्ट्रभक्ति और अदम्य साहस की मिसाल है. स्वतंत्रता…
Rajasthan News: राजस्थान के चर्चित 40 विला-कॉटेज मामले में IPS अधिकारी प्रशाखा माथुर को APO…
Delhi Varanasi Bullet Train: पीएम मोदी ने दिल्ली-वाराणसी-गुवाहाटी नॉर्दर्न बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दे…