संदेशखाली में विरोध करते भाजपा प्रमुख सुकांत मजूमदार.
West Bengal Sandeshkhali Violence: पश्चिम बंगाल के नाॅर्थ 24 परगना जिले के संदेशखाली में महिलाओं से यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 6 सदस्यीय कमेटी बनाई है. जांच की अगुवाई केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण देवी करेंगी. इसके अलावा कमेटी में केंद्रीय मंत्री प्रतिमा भौमिक और 4 भाजपा सांसद- संगीता यादव, बृजलाल, कविता पाटीदार और सुनीता दुग्गल भी शामिल हैं.
बीजेपी अध्यक्ष ने जेपी नड्डा कमेटी को संदेशखाली जाकर पीड़ितों से बात करने और उसकी विस्तृत रिपोर्ट सोंपने का निर्देश दिया है. इस बीच भाजपा ने बंगाल में तनाव के बीच सांसद नुसरत जहां के वैलेंटाइन डे मनाने को लेकर भी निशाना साधा है. भाजपा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा कि संदेशखाली में महिलाएं सम्मान के लिए प्रदर्शन कर रही है और बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां वैलेंटाइन डे मना रही हैं.
बता दें कि संदेशखाली की महिलाओं ने टीएमसी से जिला परिषद सदस्य शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं. महिलाएं आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कई दिनों से प्रदर्शन कर रही हैं. बता दें कि एक महीने पहले राशन घोटाला मामले में ईडी ने नाॅर्थ 24 परगना जिले में शाहजहां के ठिकानों पर छापा मारा था. इस दौरान शाहजहां के समर्थकों ने ईडी की टीम पर धावा बोल दिया था. तब से ही शाहजहां फरार है.
बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार 13 फरवरी को संदेशखाली जाना चाहते थे इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोक दिया. भाजपा समर्थकों की पुलिस से झड़प हो गई इस दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया. वे कोलकाता के निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं.
CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…
दिल्ली हाई कोर्ट ने फिल्म 'दूसरा' की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया…
Supreme Court Bail Rejected: रेप केस में दोषी ठहराए गए तहलका के पूर्व संपादक तरुण…
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को बड़ी कानूनी राहत मिली है. राऊज एवेन्यू कोर्ट ने…
Supreme Court on Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा…
सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…