देश

UP Politics: नाराज पल्लवी पटेल ने अखिलेश को लेकर लिया बड़ा फैसला! अब नजर आएंगी राहुल गांधी के साथ

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तर प्रदेश में आने वाली है. इससे पहले समाजवादी पार्टी के अंदर जमकर घमासान मचा हुआ है. खबर सामने आ रही है कि अखिलेश यादव से नाराज अपना दल कमेरावादी की नेता एवं सपा विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने बड़ा फैसला कर लिया है और उनका साथ छोड़कर राहुल गांधी के साथ दिखाई दे सकती हैं. हालांकि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए अखिलेश को भी न्योता मिला है, जिसे वह स्वीकार कर चुके हैं.

मीडिया सूत्रों के मुताबिक, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पल्लवी पटेल उनके साथ नजर आएंगी. 17 फरवरी को उत्तर प्रदेश में यात्रा प्रवेश करेगी. पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, वाराणसी और चंदौली लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी के साथ पल्लवी पटेल यात्रा में रहेंगी. खबर सामने आ रही है कि वाराणसी के गोदौलिया से पल्लवी पटेल यात्रा में शामिल होंगी. श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद राहुल गांधी की यात्रा आगे बढ़ेगी. तो वहीं राहुल गांधी गोदौलिया पर आम जनता को संबोधित भी करेंगे.

ये भी पढ़ें-UP Rajya Sabha Election 2024: राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने खेला दांव…इस उम्मीदवार के उतरने से बढ़ेंगी सपा की मुश्किलें

राज्यसभा के उम्मीदवारों को लेकर नाराज हैं पल्लवी पटेल

लोकसभा चुनाव से पहले अखिलेश यादव से लगातार उनकी सहयोगी पार्टी नाराज नजर आ रही है. पहले जदयू ने इण्डिया गठबंधन का साथ छोड़ और उसके बाद रालोद की नाराजगी सामने आई और अब अपना दल कमेरावादी की नेता पल्लवी पटेल भी नाराज हैं. पल्लवी पटेल ने राज्यसभा के उम्मीदवारो के नामों पर नाराजगी जताते हुए कहा है कि समाजवादी पार्टी ने पीडीए का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा है और इसे लेकर के उन्हें निराशा है. इसी के साथ ही पल्लवी पटेल ने कहा कि वह राज्यसभा को लेकर के अपना वोट सपा को नहीं देंगी. इसी के साथ ही उन्होंने सपा छोड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को लेकर के कहा कि उनकी बात एकदम जायज है हम और वह सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ते रहेंगे. आखिर समाजवादी पार्टी के नेता किसके इशारे पर स्वामी प्रसाद मौर्य को भला बुरा कह रहे थे उनको मानसिक विक्षिप्त तक कहा गया, यह ठीक बात नहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

29 minutes ago

‘जाणता राजा’ का चौथा दिन: राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल और पतंजलि CMD आचार्य बालकृष्ण समेत ये हस्तियां आईं आज

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

40 minutes ago

12वें BRICS संसदीय मंच की मेजबानी करेगा भारत, नई दिल्ली में जुटेगी दुनिया; जानें पीएम मोदी और ओम बिरला का प्लान

नई दिल्ली में 26-27 अक्टूबर को 12वां ब्रिक्स संसदीय मंच आयोजित हो रहा है. पीएम…

43 minutes ago

पहले मां, अब पीएम मोदी के बाप पर उतरी कांग्रेस, सुनें मल्लिकार्जुन खड़गे की मावालियों जैसी भाषा

Mallikarjun Kharge On PM Modi Father: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पटना में पीएम मोदी…

1 hour ago

‘जाणता राजा’ का महामंचन: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

3 hours ago