देश

‘मैं बम फोडूंगा, यह दिल्ली में सबसे बड़ा विस्फोट होगा’, ऐसी धमकी मिलने पर सभी अदालतों में बढ़ाई गई सुरक्षा

Delhi News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आतंक फैलाने या बम विस्फोट करने की धमकियां फिर दी जाने लगी हैं. इस बार किसी ने दिल्ली हाईकोर्ट परिसर में ही बम धमाके करने की धमकी दे डाली. जिसके बाद हाइकोर्ट सहित दिल्ली के सभी जिला अदालतों में सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल को बुधवार देर रात एक ई-मेल के जरिए बम धमाके की धमकी दी गई. जिसके बाद दिल्ली हाइकोर्ट बार एसोसिएशन सहित जिला अदालतों की बार एसोसिएशन ने वकीलों को संदेश भेजकर सुरक्षा जांच में सहयोग करने का आग्रह किया है. साथ ही सभी जिला अदालतों में सुरक्षा-व्यवस्था को पुख्ता किए जाने के आदेश दिए गए हैं. बता दें कि दिल्ली के 11 प्रशासनिक जिलों के लिए कुल 7 जिला कोर्ट हैं.

धमकी दी- मैं तुम्हें 15 फरवरी को बम से उड़ा दूंगा

धमकी देने वाले के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है, बताया जा रहा है कि उसने ई-मेल में लिखा था, “मैं तुम्हें 15 फरवरी को बम से उड़ा दूंगा. यह बम विस्फोट दिल्ली में अब तक का सबसे बड़ा विस्फोट होगा. तुमसे जितना हो सके..उतनी सुरक्षा बढ़ा लें और सभी मंत्रियों को बुलाएं. हम तुम्हें एक साथ उड़ा देंगे.”

यह भी पढ़िए— Jammu Kashmir Terror Attack: पाकिस्तान बॉर्डर पर भारतीय सेना ने नाकाम की घुसपैठ, अखनूर में मारा गया आतंकी, राजौरी में तलाश तेज

2017 में भी हाईकोर्ट को दी गई थी ऐसी धमकी

दिल्ली हाईकोर्ट को इससे पहले भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी हैं. 2017 में किसी ने धमकी दी थी, जिसकी जांच की गई तो धमकी महज अफवाह साबित हुई थी.

Bharat Express Desk

Recent Posts

India vs Brazil Football: साल्ट लेक स्टेडियम में धुरंधरों ने बिखेरा जलवा, जानिए दुनिया की नंबर-1 फुटबॉल टीम से हम मैच जीते या हारे

कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में खेले गए ऐतिहासिक मुकाबले में पांच बार की विश्व…

2 hours ago

‘बंगाल के बिना फुटबॉल की बात अधूरी’, मनोज तिवारी ने कोलकाता में भारत-ब्राजील मुकाबले को बताया नया दौर

Manoj Tiwari: बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भारत और ब्राजील के बीच मुकाबले को लेकर…

2 hours ago

पीएम मोदी दिसंबर में असम सेमीकंडक्टर सुविधा का कर सकते हैं उद्घाटन- हिमंत बिस्वा सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि जागीरोड में सेमीकंडक्टर असेंबली…

3 hours ago

‘पिक्चर नहीं चली तो क्या, मैच चला देंगे’, भारत-ब्राजील फ्रेंडली मुकाबले में दिखा बोनी कपूर का फुटबॉल प्रेम

Boney Kapoor: बोनी कपूर ने कहा कि उनका फुटबॉल से पुराना रिश्ता रहा है. उन्होंने…

3 hours ago

Kolkata: भारत-ब्राजील में फुटबॉल का रोमांचक मुकाबला, Bharat Express के CMD उपेन्द्र राय ने की हौसला-अफ़ज़ाई

India vs Brazil Football Match: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में 5 बार की वर्ल्ड…

3 hours ago

बदलेगी मुंबई T-1 की तस्वीर, अडाणी ग्रुप शुरू करेगा पुनर्विकास, जानिए उड़ानों पर क्या पड़ेगा असर?

Mumbai Airport Redevelopment: अडाणी एयरपोर्ट्स जनवरी 2027 से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई…

3 hours ago