देश

अभिषेक बनर्जी और TMC के खिलाफ पुलिस में शिकायत: मुफ्त मेडिकल कैंप में इलाज कराने गई महिला का काटना पड़ा पैर!

Sanjay Manjhi


पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने सूबे की सियासत में गरमी बढ़ा दी है. TMC के कद्दावर नेता और सांसद Abhishek Banerjee के साथ-साथ उनकी पार्टी के खिलाफ रवींद्रनगर थाने में एक गंभीर शिकायत दर्ज कराई गई है. यह शिकायत किसी और ने नहीं, बल्कि बीजेपी (BJP) नेता अभिजीत दास उर्फ ‘बॉबी’ ने दर्ज करवाई है, जिसके बाद से इलाके में तनाव का माहौल है.

घुटने के दर्द से शुरू हुई थी कहानी

यह पूरा मामला महेशतला के वार्ड नंबर 7 की रहने वाली एक महिला, मालती विश्वास से जुड़ा है. परिजनों के मुताबिक, मालती विश्वास इस साल फरवरी के महीने में आयोजित हुए ‘सेवाश्रय कैंप’ में अपने पैरों के दर्द का इलाज कराने गई थीं. वहां डॉक्टरों ने उन्हें कुछ दवाइयां दीं, लेकिन उन दवाओं से दर्द कम होने के बजाय और बढ़ गया. हालत बिगड़ती देख उन्हें मेटियाबुरुज के विधायक अब्दुल खालिद मोल्ला के इलाके में चल रहे सेवाश्रय मॉडल कैंप में रेफर कर दिया गया.

मॉडल कैंप में भी नहीं मिला आराम

आरोप है कि मॉडल कैंप में भी डॉक्टरों की लापरवाही जारी रही और गलत इलाज के कारण महिला की स्थिति बद से बदतर हो गई. जब पानी सिर से ऊपर चला गया, तो उन्हें आनन-फानन में पहले एम.आर. बांगुर अस्पताल और फिर वहां से नेशनल मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया.

परिजनों ने बताया कि मालती विश्वास को काफी समय तक मेडिकल कॉलेज में भर्ती रहना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने उनके पैर का ऑपरेशन किया. लेकिन लापरवाही का सिलसिला यहीं नहीं थमा; आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान पैर की एक मुख्य नस बंद हो गई. इसका नतीजा यह हुआ कि ऑपरेशन के महज 9 दिन बाद डॉक्टरों को महिला का पूरा पैर काटना पड़ गया.

ये भी पढ़ें- इसे कहते हैं ‘चोरी ऊपर से सीना जोरी’, वायरल हुआ जबलपुर का वीडियो

बीजेपी ने टीएमसी को घेरा

एक मामूली पैर दर्द के इलाज के चक्कर में महिला का पैर गंवाने की इस खौफनाक घटना को लेकर अब बीजेपी हमलावर हो गई है. बीजेपी नेता अभिजीत दास ने सीधे तौर पर सांसद अभिषेक बनर्जी और उनकी पार्टी के इस ‘सेवाश्रय कैंप’ के प्रबंधन पर लापरवाही और गलत इलाज का आरोप लगाते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. अब देखना यह होगा कि पुलिस इस हाई-प्रोफाइल शिकायत पर क्या कदम उठाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

3 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

4 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

4 hours ago