देश

इसे कहते हैं ‘चोरी ऊपर से सीना जोरी’, वायरल हुआ जबलपुर का वीडियो

UP Crime:जबलपुर/संजय मलिक: मध्य प्रदेश के जबलपुर से कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक बाइक चालक को जब पुलिस ने प्रतिबंधित साइलेंसर के कारण रोका, तो वह उलटा पुलिस पर ही भड़क गया और गाली-गलौज करने लगा. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

जबलपुर के बेलबाग चौराहे पर चेकिंग के दौरान प्रतिबंधित साइलेंसर वाली बाइक को रोकने पर एक युवक पुलिसकर्मियों और थाना प्रभारी से उलझ गया और उन्हें गालियां देने लगा. इस ‘चोरी ऊपर से सीनाजोरी’ की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद, लार्डगंज थाना पुलिस ने आरोपी युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है.

क्या है पूरा मामला? (Jabalpur Viral Video)

जबलपुर के लार्डगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बेलबाग चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब वाहन चेकिंग कर रही पुलिस टीम से एक बाइक चालक सीधे उलझ गया. दरअसल, युवक अपनी बाइक में सरकार द्वारा प्रतिबंधित मॉडिफाइड (तेज आवाज वाला) साइलेंसर लगाकर घूम रहा था.चौराहे पर मुस्तैद पुलिस ने जब उसे रोककर पूछताछ करनी चाही, तो वह शांत होने के बजाय ‘चोरी ऊपर से सीनाजोरी’ पर उतर आया.

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल (Bulleteer Clash With Police)

युवक का गुस्सा इस कदर बढ़ा कि उसने ऑन-ड्यूटी पुलिस कर्मियों समेत मौके पर मौजूद थाना प्रभारी (टीआई) को भी सरेआम गालियां देना शुरू कर दिया. पुलिस के साथ बदतमीजी और हंगामा करते देख वहां लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. इस पूरी घटना को वहां मौजूद किसी शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया (Lordganj Police Station)

लार्डगंज थाना प्रभारी (टीआई) प्रबल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शासकीय कार्य में बाधा डालने और पुलिस के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मुस्तैदी दिखाते हुए युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें:  पुर्तगाल का आईपी एड्रेस, सिग्नल ऐप से कत्लेआम…! गुरुग्राम एनकाउंटर के बाद खुली दीपक नांदल गैंग की वो खूंखार कुंडली

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

2 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

3 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

3 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

3 hours ago