देश

WFI Suspension: कुश्ती संघ रद्द होने पर आया जयंत चौधरी का बयान, पहले भी पहलवानों के हक में उठा चुके हैं आवाज

WFI Suspension: भारतीय कुश्ती संघ के नए बने अध्यक्ष संजय सिंह के सभी फैसले पर रोक लगाने के साथ ही खेल मंत्रालय ने संस्था को ही भंग करने का फैसला किया है. जानकारी के मुताबिक नए अध्यक्ष नवनिर्वाचित संस्था ने पहलवानों को बिना किसी तैयारी के अंडर 15 औऱ अंडर 20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप के आयोजन की घोषणा कर दी थी, जिसको लेकर भारी विरोध हो रहा था. इस घटना को लेकर राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और राज्यसभा सांसद जयंत चौधरी का रिएक्शन आया है. जयंत का कहना है कि सरकार देर से जागी है जो लोग बात कर रहे थे दबदबा था दबदबा रहेगा. चुनाव इनके देखरेख में हो रहा था.

बता दें कि WFI के चुनाव 21 दिसंबर को हुए थे जिसमें पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के विश्वासपात्र संजय सिंह और उनके पैनल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी. केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित किए जाने पर संजय सिंह ने कहा, “मैं फ्लाइट में था. मुझे अभी तक कोई पत्र नहीं मिला है. पहले मुझे पत्र देखने दीजिए, उसके बाद ही मैं कोई टिप्पणी करूंगा.”

यह भी पढ़ें-Aligarh: राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी को लेकर यूपी में सियासत तेज, भाजयुमो नेताओं ने राज्यपाल को पत्र लिख रखी ये दो मांगें, सपा नेता ने साधा निशाना

नहीं हुआ नियमों का पालन

खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा था कि नए निकाय ने WFI संविधान का पालन नहीं किया. हमने महासंघ को बर्खास्त नहीं किया है बल्कि अगले आदेश तक निलंबित किया है. उन्हें बस उचित प्रक्रिया और नियमों का पालन करने की जरूरत है. अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर इस सस्पेंशन के क्या कारण हैं. इस बारे में बता दें कि संजय कुमार सिंह ने 21 दिसंबर 2023 को अध्यक्ष चुने जाने के दिन ही घोषणा की थी कि कुश्ती के लिए अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय चैंपियनशिप साल खत्म होने से पहले ही उत्तर प्रदेश के गोंडा के नंदिनी नगर में होगी.

यह भी पढ़ें-Ayodhya Ram Mandir: अचूक होगी अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा…बोले DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार

क्यों हुआ निलंबन का फैसला

सूत्रों का कहना है कि यह घोषणा जल्दबाजी में की गई है. उन पहलवानों को पर्याप्त सूचना दिए बिना, जिन्हें उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना है. WFI के संविधान के प्रावधानों का पालन भी नहीं किया गया. इसीलिए संस्था को निलंबित किया गया है. खेल मंत्रालय के सूत्रों ने कहा है कि WFI के संविधान की प्रस्तावना के नियम 3 (ई) के अनुसार, WFI का उद्देश्य अन्य बातों के अलावा कार्यकारी समिति द्वारा चयनित स्थानों पर यूडब्ल्यूडब्ल्यू (यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग) के नियमों के अनुसार सीनियर, जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करने की व्यवस्था करना है.

-भारत एक्सप्रेस

कृष्णा बाजपेई

Recent Posts

अगले 8 घंटे…23 राज्यों में चक्रवात अर्नब का कहर! मूसलाधार बारिश और 90 की रफ्तार से तूफान का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: मौसम को लेकर जारी इस रिपोर्ट में उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम…

16 minutes ago

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

37 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

51 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

9 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

9 hours ago