Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: अचूक होगी अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा…बोले DG लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार

प्रशांत कुमार ने बताया कि, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह एक महत्वपूर्ण दिन होगा. उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानवीय सहायता के साथ-साथ तकनीकी सहायता भी ली जाएगी.

फोटो-सोशल मीडिया

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा और राम मंदिर उद्घाटन को लेकर जहां एक ओर कार्मकांड की तैयारी तेज गति से आगे बढ़ रही है तो वहीं सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए जा रहे हैं. कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगे. उनके हाथों से ही प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा तो वहीं देश भर के हजारों वीवीआई भी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे. मंदिर उद्घाटन के अवसर पर देश भर के साधु-संतों से लेकर हर क्षेत्र के वीवीआई को न्योता भेजा गया है. 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में भव्य राम मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन होगा.

इसी बीच स्पेशल डीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए राम मंदिर की सुरक्षा को लेकर कहा है कि  “22 जनवरी को अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में अतिथियों के लिए अचूक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी. उन्होंने आगे कहा है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह एक महत्वपूर्ण दिन होगा. उचित सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मानवीय सहायता के साथ-साथ तकनीकी सहायता भी ली जाएगी.” इसी के साथ उन्होंने ये भी बताया कि, इस ऐतिहासिक पल की सुरक्षा के लिए येलो और रेड जोन में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 84 सेकंड में होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, ज्योतिषाचार्यों का दावा- देश के लिए संजीवनी और पीएम के लिए अति शुभ है ये मुहूर्त

उन्होंने मीडिया को जानकारी दी कि राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा व राम मंदिर के उद्घाटन के अवसर पर अचूक और अभेद सुरक्षा की जिम्मेदारी यूपी पुलिस के कंधे पर रहेगी. इसको लेकर उच्च स्तरीय बैठक हो चुकी है. उन्होंने ये भी कहा कि कभी-कभी ऐसे क्षण भी आते हैं जब अपना बेस्ट प्रिपरेशन देना होता है. ठीक उसी तरह 22 जनवरी को देखते हुए आकाश, जमीन और पानी यानी सरयू की तरफ से ड्रोन से और जमीन से भी सुरक्षा पर कड़ी नजर रखी जाएगी. इसी के साथ ही डीजी लॉ एंड आर्डर ने सुरक्षित अयोध्या का वादा भी किया है. साथ ही कहा है कि, मंदिर परिसर में प्रवेश के लिए स्कैनर और दूसरे सुरक्षा के इंतजाम अनिवार्य रूप से किए जाएंगे. उन्होंने आगे बताया कि अयोध्या में पिछले 6-7 सालों से लगातार दीपोत्सव आदि का कार्यक्रम शांतिपूर्वक मनाया जाता रहा है. यह सभी कार्यक्रम विभागों के सहयोग से ही हो सका है. उन्होंने बताया कि मंदिर 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए सभी प्रमुख विभागों के साथ शासन की बैठक की जा चुकी है.

होटलों को जारी किए गए ये निर्देश

राम मंदिर उद्घाटन को देखते हुए अयोध्या के होटलों को भी निर्देश जारी किए गए हैं. 22 जनवरी को आम लोगों को मंदिर में प्रवेश नहीं मिल सकेगा. मंदिर ट्रस्ट की ओर से सभी होटलों को निर्देश दिया गया है कि बेवजह होटलों में अंधाधुंध बुकिंग न करें. फिर ज्यादा पैसे लेकर कमरों की होर्डिंग न की जाए. इसी के साथ 22 जनवरी के कार्यक्रम को देखते हुए सभी हॉस्पिटैलिटी से जुड़ी सेवाओं को भी सेंसिटिव बनाया गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital